ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार लखीसरायजमीन विवाद में किसान की गोली मार हत्या

जमीन विवाद में किसान की गोली मार हत्या

गुरुवार की दोपहर जमीन विवाद में एक किसान की गोली मार हत्या कर दी गई। घटना सूर्यगढ़ा के सीमावर्ती शामहो थानाक्षेत्र के अकहा-कुरहा गांव की है, जोकि बेगूसराय जिला के अंतर्गत आता है। मृतक किसान बनारसी...

जमीन विवाद में किसान की गोली मार हत्या
हिन्दुस्तान टीम,लखीसरायThu, 25 Jan 2018 03:26 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुवार की दोपहर जमीन विवाद में एक किसान की गोली मार हत्या कर दी गई। घटना सूर्यगढ़ा के सीमावर्ती शामहो थानाक्षेत्र के अकहा-कुरहा गांव की है, जोकि बेगूसराय जिला के अंतर्गत आता है। मृतक किसान बनारसी पासवान का नंदपुर के एक पक्ष से दशकों से विवाद चल रहा था। पर्चा होने के बावजूद दूसरा पक्ष खेती नहीं करने देता था।

30 साल पूर्व पर्चा होने के बावजूद सीओ व पुलिस प्रशासन ने विवाद दूर नहीं किया, जिसके विरोध में ग्रामीण व परिजन शव नहीं उठाने दे रहे। मौके पर सूर्यगढ़ा, मेदनीचौकी और शामहो थाना की पुलिस कैंप की हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें