Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsFarmer Registry Training Meeting Held in Lakhisarai to Enhance Government Schemes for Farmers
दो से छह फरवरी तक फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कैंप मोड में करें पूरा: डीएम

दो से छह फरवरी तक फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कैंप मोड में करें पूरा: डीएम

संक्षेप:

लखीसराय में डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में किसान रजिस्ट्रेशन कार्य से संबंधित प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य किसानों की रजिस्ट्रेशन प्रगति की समीक्षा करना और कार्ययोजना पर दिशा-निर्देश देना था। सभी कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए सक्रिय रूप से काम करें।

Jan 31, 2026 01:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share Share
Follow Us on

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शुक्रवार को डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में जिला परिषद के सभागार में लखीसराय प्रखंड, चानन प्रखंड एवं सूर्यगढ़ा प्रखंड के फार्मर रजिस्ट्री कार्य से संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति की समीक्षा करना एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देना था। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि किसानों की फार्मर रजिस्ट्री सरकार की एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है, जिससे किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा एवं पारदर्शी लाभ सुनिश्चित किया जा सकेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने निर्देश दिया कि दो फरवरी से 6 फरवरी तक फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कैंप मोड में संचालित कर शत-प्रतिशत लक्ष्य सुनिश्चित किया जाए। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि कैंप के प्रत्येक कार्य दिवस में सभी कर्मी अपने-अपने पंचायतों में न्यूनतम 30 किसानों का केवाईसी एवं 30 फार्मर आईडी का निर्माण करना सुनिश्चित करेंगे। जिन पंचायतों में किसी कारणवश फार्मर आईडी का निर्माण नहीं हो सकेगा, वहां संबंधित किसानों से परिमार्जन हेतु ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की त्रुटि या वंचना न हो। उन्होंने सभी प्रखंड नोडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर फार्मर रजिस्ट्री कार्य की भौतिक प्रगति की निगरानी करने एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी कहा गया कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि फार्मर रजिस्ट्री कार्य की सतत निगरानी हेतु जिला स्तर एवं प्रखंड स्तर पर संचालित कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रतिदिन प्रगति प्रतिवेदन प्राप्त किया जाएगा। प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर आवश्यकतानुसार त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर फार्मर रजिस्ट्री कार्य को पूर्ण करने का निदेश दिया। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पम्मी रानी, संबंधित प्रखंडों नोडल पदाधिकारी एवं फार्मर रजिस्ट्री से जुड़े कर्मी उपस्थित रहे।