Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsFarmer Registration Campaign Launched in Lakhisarai for Direct Benefits from Government Agricultural Schemes
फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान शुरू, पहले दिन 274 किसानों का ई-केवाईसी पूरा

फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान शुरू, पहले दिन 274 किसानों का ई-केवाईसी पूरा

संक्षेप:

लखीसराय में किसानों को सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान शुरू किया गया। 01 जनवरी 2026 से सभी प्रखंडों में ई-केवाईसी प्रक्रिया के जरिए किसानों को फॉर्मर आईडी से जोड़ा जा रहा है। पहले दिन 274 किसानों का ई-केवाईसी पूरा हुआ और 144 किसानों की फॉर्मर आईडी तैयार की गई।

Jan 02, 2026 01:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share Share
Follow Us on

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। किसानों को सरकारी कृषि योजनाओं का सीधा और पारदर्शी लाभ दिलाने के उद्देश्य से लखीसराय जिले में फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। यह अभियान 01 जनवरी 2026 से जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न राजस्व गांवों में एक साथ शुरू हुआ। अभियान के तहत अधिक से अधिक किसानों का ई-केवाईसी कराकर उन्हें फॉर्मर आईडी से जोड़ा जा रहा है। अभियान के पहले ही दिन इसका सकारात्मक असर देखने को मिला। अपराह्न 2 बजे तक जिले भर में कुल 274 किसानों का ई-केवाईसी सफलतापूर्वक पूरा किया गया, जबकि 144 किसानों की फॉर्मर आईडी तैयार की जा चुकी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिला प्रशासन ने इसे सभी संबंधित पदाधिकारियों, कर्मचारियों तथा फील्ड स्तर पर कार्यरत कर्मियों के समन्वित प्रयास का परिणाम बताया है। फॉर्मर रजिस्ट्री कैंपों में किसानों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। मौके पर उपस्थित कृषि विभाग के कर्मियों और राजस्व कर्मचारियों ने किसानों को फॉर्मर आईडी के महत्व, इसके लाभ तथा भविष्य में मिलने वाली कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिला प्रशासन द्वारा सभी किसान सलाहकारों, कृषि समन्वयकों एवं राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे आगामी दिनों में भी इसी सक्रियता के साथ अभियान को आगे बढ़ाएं और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र किसान फॉर्मर रजिस्ट्री से वंचित न रह जाए। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी कैंप में पहुंचकर समय पर ई-केवाईसी एवं फॉर्मर आईडी बनवाएं, ताकि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं का अधिकतम लाभ उन्हें मिल सके।