Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsFamily Feud Leads to Violent Clash Over Goat in Ramnagar Bihar
खेत में बकरी घुसने के विवाद में मारपीट पांच घायल

खेत में बकरी घुसने के विवाद में मारपीट पांच घायल

संक्षेप:

लखीसराय के रामनगर गांव में बकरी के खेत में घुसने को लेकर विवाद में एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद सोमवार को शुरू हुआ था, लेकिन मंगलवार को आरोपी ने पुनः हमला किया। चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायल गंभीर स्थिति में हैं लेकिन अब स्थिर हैं।

Dec 10, 2025 01:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share Share
Follow Us on

लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के अमहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर गांव में मंगलवार को खेत में बकरी घुसने के विवाद में हुए मारपीट में एक ही परिवार के पांच सदस्य के घायल होने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान रामनगर गांव निवासी स्व दरोगी राम के 65 वर्षीय पुत्र सत्यनारायण राम, सकलदेव राम के 40 वर्षीय पुत्र राजेश राम, 30 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार, सत्यनारायण राम के 40 वर्षीय पुत्र कृष्ण राम एवं 44 वर्षीय पुत्र सुधीर राम के रूप में हुई है। पीड़ित परिजन ने बताया कि सोमवार को उनका बकरी गांव के ही पड़ोसी के खेत में चला गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसको लेकर विवाद हुआ था। स्थानीय ग्रामीण के हस्तक्षेप के बाद सोमवार को ही समझौता हो गया था। मगर मंगलवार को पुनः आरोपी उनके घर पर चढ़कर गाली गलौज व मारपीट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने आरोपी पक्ष के एक सदस्य को भी मामूली चोट लगने की बात कही। आरोपी के पीड़ित का सदर अस्पताल में इलाज के लिए नहीं आने के कारण उनका पक्ष स्पष्ट नहीं हो पाया है। इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक डॉ गोपाल कुमार ने बताया कि सभी पीड़ित को गंभीर चोट है।हालांकि इलाज के बाद स्थिति सामान्य है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही। फिलहाल सभी का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।