विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग का जागरूकता अभियान, रैली, पौधारोपण और मानव श्रृंखला से दिया हरित भविष्य का संदेश
लखीसराय में वन विभाग ने परिया पोखर के पास विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में साइकिल रैली, पौधारोपण, मानव श्रृंखला आदि शामिल थे। जिला पदाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण की महत्वता पर बताया और लोगों से स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भविष्य का संकल्प लिया।

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को लखीसराय वन विभाग द्वारा परिया पोखर के समीप विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर साइकिल रैली, पौधारोपण, मानव श्रृंखला और पर्यावरण संरक्षण की शपथ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत परिया पोखर स्थित कोर्ट परिसर के समीप राष्ट्रीय गीत के साथ हुई। इसके बाद जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, तभी मानव जीवन सुरक्षित और स्वस्थ रह सकेगा। उन्होंने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाते हुए स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भविष्य के निर्माण में योगदान देने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पौधारोपण किया और मानव श्रृंखला बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


