नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में गूंजा महिला सशक्तीकरण का संकल्प, 33% भागीदारी पर जोर

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
Follow us on Google News
share

लखीसराय में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें महिला कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने महिलाओं की शक्ति और सशक्तीकरण पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि 33% आरक्षण से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी। इस सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

 नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में गूंजा महिला सशक्तीकरण का संकल्प, 33% भागीदारी पर जोर

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में गूंजा महिला सशक्तीकरण का संकल्प, 33% भागीदारी पर जोर लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। लखीसराय शहर के पचना रोड संसार पोखर स्थित महादेव मंदिर प्रांगण में सोमवार को नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने माहौल को उत्साहपूर्ण और प्रभावशाली बना दिया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ जिला मंत्री शोभा रानी, नगर उपाध्यक्ष किरण कुशवाहा, महिला मोर्चा की जिला मंत्री सारिका बंका, जिला उपाध्यक्ष गौतम मंडल, जिला मंत्री हिमांशु पटेल, जिला मीडिया प्रभारी अजय कुशवाहा, सोशल मीडिया प्रभारी आलोक राज और नगर मंत्री रूपेश कुमार बंटी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि नारी शक्ति ही राष्ट्र की असली ताकत है और केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण व आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं जो देश की प्रगति का संकेत है। वहीं जिला मंत्री शोभा रानी ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि भाजपा ने महिलाओं को नेतृत्व के अवसर देकर उन्हें मुख्यधारा में मजबूत स्थान दिलाया है। नगर उपाध्यक्ष किरण सिन्हा ने अपने संबोधन में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण से मिलने वाले राजनीतिक अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं की भागीदारी लोकसभा, विधानसभा और अन्य सदनों में और मजबूत होगी। महिला मोर्चा की जिला मंत्री सारिका बंका ने कहा कि यह सम्मेलन महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने केंद्र सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी महिला कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।