Empowering Girls Workshop on Positive Body Image and Self-Respect in Bihar छात्राओं को दिया गया आत्मरक्षा करने का प्रशिक्षण, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsEmpowering Girls Workshop on Positive Body Image and Self-Respect in Bihar

छात्राओं को दिया गया आत्मरक्षा करने का प्रशिक्षण

छात्राओं को दिया गया आत्मरक्षा करने का प्रशिक्षण छात्राओं को दिया गया आत्मरक्षा करने का प्रशिक्षण छात्राओं को दिया गया आत्मरक्षा करने का प्रशिक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायSun, 29 Dec 2024 12:40 AM
share Share
Follow Us on
छात्राओं को दिया गया आत्मरक्षा करने का प्रशिक्षण

लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामगढ़ चौक प्रखंड के बिहरौरा गांव स्थित डा. भीमराव आंबेडकर अनुसूचित जाति/जनजाति आवासीय विद्यालय में शनिवार को महिला एवं बाल विकास निगम और यूनिसेफ संस्था ने संयुक्त रूप से छात्राओं के बीच सखी वार्ता सह स्वाभिमान सकारात्मक शारीरिक छवि विषय पर प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया। जिसमें डा. मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि कोई भी महिला या किशोरी यदि किसी हिंसा से पीड़ित है तो महिला हेल्पलाइन टॉल फ्री नंबर 181 या वन स्टाप सेन्टर पर आकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। जहां से पीड़िता को कई निःशुल्क सुविधा प्रदान किया जाता है। प्रशांत कुमार ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत छात्राओं के बीच आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसका उद्देश्य छात्राओं को सशक्त बनाना है। आरिफ हुसैन ने प्रतिभागियों को बाल अधिकार के साथ आत्मविश्वास और शरीर के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और समाज में प्रचलित होते अवास्तविक सौंदर्य मानकों से मुक्त होने के लिए प्रेरित किया। कहा स्वाभिमान हमारे खुद के प्रति विश्वास और सम्मान की भावना है। जीवन में स्वाभिमान के महत्व पर चर्चा किया। इसे बढ़ाने के व्यावहारिक तरीके बताया। सकारात्मक शारीरिक छवि के विचार को समझाते हुए बताया गया कि हर शरीर सुंदर है। हर व्यक्ति को अपने शरीर को बिना किसी तुलना के स्वीकार करना चाहिए। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिन्होंने अपने प्लेटफॉर्म का उपयोग सकारात्मक शारीरिक छवि और आत्मस्वीकृति को बढ़ावा देने के लिए किया। उनके अनुभव की साझा किया। सोशल मीडिया का प्रभाव बच्चों को समझाया गया कि सोशल मीडिया पर दिखने वाले सौंदर्य मानक अवास्तविक होते हैं। सकारात्मक सामग्री का चयन करने और खुद की तुलना करने से बचने पर जोर दिया गया। मौके पर उड़ान प्रखंड समन्वयक सत्यप्रकाश, ब्लॉक वेल्फेयर ऑफिसर प्रियंका कुमारी, स्कूल प्रधान मुकुल कुमार, कावेरी सिंह, वित्तीय साक्षरता विषेषज्ञ अमित कुमार एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षक मंजीत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।