Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsEducational Initiative in Naxal-Affected KAjra Special Math Booklet for Class 10 Students
नक्सल प्रभावित क्षेत्र के छात्रों के लिए राहत की पहल

नक्सल प्रभावित क्षेत्र के छात्रों के लिए राहत की पहल

संक्षेप:

- राजीव की पाठशाला के तहत सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा दशवीं के छात्रों को मिला गणित का बुकलेट

Jan 03, 2026 12:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share Share
Follow Us on

कजरा, एक संवाददाता। नक्सल प्रभावित कजरा क्षेत्र के शैक्षणिक स्तर को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए राजीव की पाठशाला के तहत सामाजिक कार्यकर्ता राजीव कुमार सिंह द्वारा कक्षा दसवीं के छात्रों को गणित विषय का विशेष बुकलेट उपलब्ध कराया गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए राजीव गांधी विचार मंच के जिलाध्यक्ष सह युवा कांग्रेस के नेता राजीव कुमार सिंह ने कहा कि इस बुकलेट का उद्देश्य विद्यार्थियों को कठिन माने जाने वाले गणित विषय में सहूलियत प्रदान करना और बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी कराना है। बताया कि नक्सल प्रभावित इलाकों में संसाधनों की कमी के कारण छात्रों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री समय पर उपलब्ध नहीं हो पाती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसे ध्यान में रखते हुए यह बुकलेट तैयार कराया गया है, जिसमें पाठ्यक्रम के अनुसार महत्वपूर्ण सूत्र, उदाहरण, अभ्यास प्रश्न और सरल भाषा में समझाने वाली सामग्री शामिल है। वहीं शिक्षक दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि यह बुकलेट विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी, खासकर उन छात्रों के लिए जो नियमित रूप से कोचिंग या अतिरिक्त कक्षाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं। वहीं छात्रों ने भी बुकलेट मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे गणित विषय का डर कम होगा और परीक्षा में अच्छे अंक लाने में मदद मिलेगी। राजीव सिंह ने आगे कहा कि आगे भी इस तरह की शैक्षणिक सामग्री अन्य विषयों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के छात्र मुख्यधारा की शिक्षा से जुड़कर अपने भविष्य को बेहतर बना सकें। मौके पर शिक्षक दीपक कुमार सिन्हा, सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत कुमार हिमांशु सहित दीपक कोचिंग सेंटर के दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।