मध्य विद्यालय रामसीर में शिक्षकों की कमी से शिक्षा व्यवस्था बेपटरी
- बीस सूत्री सदस्य रविन्द्र कुमार शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह को समस्या से कराया अवगत

प्रकाश मंडल, चानन। चानन के सरकारी स्कूलों में शिक्षा अधोगति में जा पहुंचा है। मध्य विद्यालय रामसीर में उपेक्षित संसाधन, आधारभूत संरचना, पर्याप्त शिक्षक नहीं रहने के कारण स्कूल में शिक्षा व्यवस्था बेपटरी हो गई है। विषयवार शिक्षक नहीं रहने से शिक्षा का दम घुटने लगा है। स्कूल में 496 छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए स्कूल प्रधान सहित कुल 06 शिक्षक -शिक्षिका मौजूद थे। वर्तमान में अनामिका कुमारी मातृत्व अवकाश में हैं, जबकि संजू यादव 4 जनवरी 2023 के बाद से अब तक स्कूल नहीं आई है। स्कूल प्रधान मुकेश कुमार ने बताया कि दो बार विभागीय स्पष्टीकरण किया गया, लेकिन संपोषजनक जबाव नहीं मिल सका है।
माइग्रेन का हवाला देकर शुरू में मेडिकल लगाया गया था। शिक्षक की कमी के कारण एक ही शिक्षकों को कई कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को पढ़ाना पड़ता है। कार्यों का बोझ अधिक होने से बच्चों की नींव कमजोर हो रही है, जिससे पढ़ाई का स्तर लगातार गिर रहा है। स्मार्ट क्लास का नहीं मिल रहा लाभ: स्कूल में बच्चों को स्मार्ट क्लास का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई छात्र-छात्राओं ने बताया कि स्मार्ट क्लास नहीं होने से हमलोगों को हाईटेक शिक्षा नहीं मिल पा रहा है। पर्याप्त शिक्षक नहीं रहने के कारण छात्रों को कोचिंग के सहारे पढ़ाई करना पड़ता है। परिसर में शौचालय का भी अभाव है। पेयजल की स्थिति फिलहाल यहां ठीक है। केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह को दिया आवदेन : शिक्षक-शिक्षिका की कमी को लेकर ग्रामीण सह प्रखंड बीस सूत्री सदस्य रविन्द्र कुमार शर्मा द्वारा केन्द्रीय मंत्री सह सांसद राजीव रंजन सिंह को आवदेन दिया गया। आवेदन के अनुरूप केन्द्रीय मंत्री के निजी सहायक प्रमोद कुमार द्वारा पिछले माह 27 जनवरी 2026 को जिलाधिकारी को पत्र भेजकर समस्याओं के निदान कराने को कहा गया। रविन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री द्वारा आवदेन पर त्वरीत कार्रवाई करने को कहा गया है। लोगों को उम्मीद है कि अब मध्य विद्यालय रामसीर में शिक्षकों की समस्याओं का समाधान संभव है। इधर बीडीओ सह प्रभारी बीईओ प्रिया कुमारी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था दुरूस्त करने को लेकर विभाग पूरी तरह सजग है। शिक्षक की समस्याओं को दूर कर दिया जायेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



