मेडिकल जांच के लिए अस्पताल पहुंचे शराबी ने हंगामा किया

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
Follow us on Google News
share

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल पहुंचे शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने शुक्रवार को जमक

मेडिकल जांच के लिए अस्पताल पहुंचे शराबी ने हंगामा किया

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल पहुंचे शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। इस दौरान उसने साथ आए पुलिस कर्मी के साथ मौके पर मौजूद मीडिया के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज किया। इस दौरान शराबी की हरकत से अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। जानकारी के अनुसार कवैया थाना क्षेत्र के आरलाल कॉलेज के निकट शराब पीकर हंगामा कर रहे लगभग 50 वर्षीय शराबी शिवशंकर साह को स्थानीय लोगों के सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

पुलिस की माने तो गिरफ्तारी के बाद से लगातार शराबी उनके साथ भी अवध व्यवहार हुआ गाली गलौज करते रहे। अस्पताल पहुंचते ही वह और उग्र हो गया। पुलिस के साथ मीडिया कर्मी से बहस करने लगा। नशे में होने के कारण वह लगातार आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रहा था। पुलिस ने उसे शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस शराबी को नियंत्रित किया और उसकी मेडिकल जांच पूरी कराया। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस अभिरक्षा में ले जाया गया। घटना के दौरान अस्पताल में मौजूद मरीज और उनके परिजन को भी कुछ समय के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।