ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार लखीसरायमंत्री ललन सिंह ने कहा, 2500 करोड़ से होगा टाल क्षेत्र का विकास

मंत्री ललन सिंह ने कहा, 2500 करोड़ से होगा टाल क्षेत्र का विकास

बिहार सरकार टालक्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है। बिहार सरकार द्वारा टालक्षेत्र के विकास के लिए 2500 करोड़ की योजना तैयार की गई है। जल्द ही उसे केंद्र सरकार की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। उक्त बातें...

मंत्री ललन सिंह ने कहा, 2500 करोड़ से होगा टाल क्षेत्र का विकास
हिन्दुस्तान टीम,लखीसरायThu, 07 Feb 2019 01:02 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार सरकार टालक्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है। बिहार सरकार द्वारा टालक्षेत्र के विकास के लिए 2500 करोड़ की योजना तैयार की गई है। जल्द ही उसे केंद्र सरकार की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। उक्त बातें बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बड़हिया नगर क्षेत्र में चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के दौरान राधामोहन ठाकुरबाड़ी परिसर में किसानों एवं स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नथनपुर से बड़हिया तक 6.5 किलोमीटर सड़क के निर्माण के लिए पथ निर्माण विभाग द्वारा 30 करोड़ की राशि से डीपीआर तैयार कर लिया गया है। लोक वित्त समिति से मंजूरी मिल गयी है। जनसंपर्क के दौरान मंत्री सह समाजवादी नेता स्व कपिलदेव सिंह के आवास पर भी गए तथा उनके पुत्र डॉ अर्जुन से भी मुलाकात की। बुधवार को मंत्री ने वार्ड नं 01 मधुवन मुहल्ला, ताड़ तर, धनराज टोला, हाहा बंगला, दुअन्नी टोला, तिलक मैदान सहित बड़हिया नगर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया तथा आमजनता से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी एवं उनके निदान का भी भरोसा दिया। मौके पर समाजवादी नेता शिवबालक सिंह, पूर्व मुखिया राजेश कुमार सिंह, पूर्व प्रखंड प्रमुख सियाराम कुमार सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य नवनीत कुमार, राकेश कुमार, विपिन सिंह, पूर्व मुखिया संजय सिंह, राजेश कुमार, सुजीत कुमार, रंजन सिंह, सन्नी कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें