लखीसराय : डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य के लिए दिया गया प्रशिक्षण

Dec 11, 2024 01:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share

लखीसराय के जिला कृषि कार्यालय में रबी 2024 के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य हेतु प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा यह योजना संचालित की जा रही है।...

लखीसराय : डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य के लिए दिया गया प्रशिक्षण

लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के पुरानी बाजार स्थित जिला कृषि कार्यालय में मंगलवार को कृषि कर्मी को डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य रबी 2024 के संपादन के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी सुबोध कुमार सुंधाशु एवं भूमि संरक्षण उपनिदेशक गुंजन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। गुंजन कुमार ने बताया कि यह योजना केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जा रहा है। खरीफ के मुकाबले रबी मौसम में दुगना सर्वे कार्य करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसलिए सभी को निर्देश दिया गया है कि सर्वेक्षण कार्य प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित कर संपादित किया जाए। सभी कर्मी को प्रतिदिन 100 सर्वेक्षण करने के लिए निर्देशित किया गया है। डीएओ ने बताया कि सर्वेक्षण कार्य को ससमय पूरा करने के लिए राज्य ने 20 जनवरी का समय सीमा निर्धारित किया है। सर्वेक्षण कार्य में लगे कर्मी को मास्टर ट्रेनर के माध्यम प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें सभी सर्वेयर व सुपरवाइजर को मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से प्लॉट के अक्षांश एवं देशांतर पर जाकर सर्वेक्षण कार्य संपादित करना है। इस रब्बी सीजन में लगभग एक लाख 60 हजार प्लाट का सर्वे किया जाना है। जिसमें अभी तक एक लाख 38 हजार 172 प्लॉट का आवंटन राज्य के द्वारा किया गया है। जिसमें बड़हिया प्रखंड में 14,447 प्लॉट, पिपरिया प्रखंड में 6,783 प्लॉट, सदर प्रखंड में 25,946 प्लॉट, सूर्यगढ़ा प्रखंड में 42,172 प्लॉट, चानन प्रखंड में 38,250 प्लॉट, हलसी में 7,438 प्लॉट एवं रामगढ़चौक प्रखंड में 3,136 प्लॉट का सर्वे का डाटा प्राप्त है। जिसका कृषि कर्मी 20 जनवरी तक सर्वे कार्य करेंगे। जिला कृषि पदाधिकारी ने सर्वे कार्य में कर्मियों को किसान से आवश्यक सहयोग लेकर कार्य संपादित करने का निर्देश दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।