नक्सल इलाकों में विकास की रोशनी फैलने की उम्मीद

Mar 03, 2026 12:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share

- नक्सल प्रभावित इलाके के विकास के लिए सरकार कर रही कामकेमिकल युक्त रंग होली ना कर दे भंग, रखे इस बात का ख्याल

नक्सल इलाकों में विकास की रोशनी फैलने की उम्मीद

चानन, निज संवाददाता। आजादी के 77 साल बाद पहाड़ी इलाकों में विकास की रोशनी पहुंचनी शुरू हो गई है। एक समय था जब क्षेत्र में पूरी तरह से नक्सलियों का कब्जा होने की बात कही जाती थी। लेकिन विगत तीन-चार वर्षों में सीआरपीएफ, एसएसबी, एसटीएफ व जिला पुलिस की सक्रियता की वजह से नक्सल इलाकों में विकास की धमक दिखने लगी है। कुछ साल पहले यह इलाका सड़क, बिजली और संचार से बिल्कूल महरूम था, जिसे जिला प्रशासन की मदद से बेहतर किया जा रहा है। दुर्गम क्षेत्र में सड़क की बड़ी समस्या थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।

सरकारी योजना का मिल रहा लाभ: आदिवासी इलाकों में सरकारी योजना का लाभ लोगों को मिल रहा है। सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं के लाभ से लोगों को लाभांवित किया जा रहा है। गोवरदाहा, महजनमा, जगुआजोर कोड़ासी में इंदिरा आवास, मनरेगा, बीआरजीएफ योजना से कई विकास कार्य किये गए हैं। जल संचय को लेकर खेत पोखरी का निर्माण भी कराया गया है। बीमार लोगों के लिए सुविधा की चल रही बात: पहाड़ी इलाका में बसे लोगों को वर्तमान में इलाज के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके लिए भी प्रशासन द्वारा इनके क्षेत्र में ही प्राथमिक चिकित्सा मुहैया कराने को लेकर प्रयास कर रही है। पहाड़ी इलाका में प्रथामिक उपचार की सुविधा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग है। और समय-समय पर कैंप लगाकर भी लोगों को स्वास्थ्य जांच व इलाज की सुविधा उपलब्ध करा रही है। बिजली आने से जगी उम्मीद: पहाड़ी इलाके में बसे आदिवासी गांवों में बिजली आने की लोगों में नई उम्मीद का संचार हुआ है। पूर्व डीएम अमरेन्द्र कुमार द्वारा पहाड़ी इलाके में बसे लोगों का सर्वागीन विकास को लेकर विशेष केन्द्रीय सहायता योजना से कई सड़क की स्वीकृति दिलाई गई, जिस पर काम चल रहा है। आदिवासी गांव तक पक्की सड़क होने से रोजगार को बढ़ावा मिला है। वर्तमान जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र द्वारा भी पहाड़ी इलाका का विकास किया जा रहा है। चानन प्रखंड की बीडीओ प्रिया कुमारी ने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से पहाड़ी इलाके में बसे लोगों का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों के बीच पहुंचकर छोटी-छोटी समस्याओं को सूनकर निदान किया जाता है। विकास कार्य में किसी प्रकार की कोताही नहीं किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।