ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार लखीसरायगोली से घायल वृद्ध की मौत

गोली से घायल वृद्ध की मौत

अमहरा ओपी क्षेत्र के कछियाना गांव में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल वृद्ध की मौत रविवार की सुबह हो गई। कछियाना में घर से बुलाकर पीठ में गोली मारी गई थी। परिजनों के द्वारा गंभीर रूप से घायल...

गोली से घायल वृद्ध की मौत
हिन्दुस्तान टीम,लखीसरायSun, 24 Mar 2019 10:52 PM
ऐप पर पढ़ें

अमहरा ओपी क्षेत्र के कछियाना गांव में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल वृद्ध की मौत रविवार की सुबह हो गई। कछियाना में घर से बुलाकर पीठ में गोली मारी गई थी। परिजनों के द्वारा गंभीर रूप से घायल अवस्था में वृद्ध विषेश्वर मंडल का बेगुसराय के एक निजी क्लनीक में कराया गया, लेकिन चिकित्सक बचा नहीं सके। रविवार की सुबह पुलिस की उपस्थिति में परिजनों ने वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराया। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में ही दो पक्षों के बीच बोरिंग गाड़ने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद एक पक्ष की ओर से बुजुर्ग को गोली मारी गई। बुजुर्ग को गोली मारने के आरोप में शनिवार को ही पुलिस ने पिता-पुत्र महेन्द्र मिस्त्री व संतोष मिस्त्री को गिरफ्तार जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अत्तहर रब्बानी ने कहा पांच पर नामजद केस दर्ज कराया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें