ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार लखीसरायकमरे में लटकता मिला युवक का शव

कमरे में लटकता मिला युवक का शव

प्रखंड के माणिकपुर ओपी क्षेत्र के कबादपुर गांव के पांच नंबर वार्ड के एक व्यक्ति का शव शनिवार को उनके घर से मिला। 50 वर्षीय संजय महतो ने दो दिन पूर्व फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। मृतक ने गमछे की...

कमरे में लटकता मिला युवक का शव
हिन्दुस्तान टीम,लखीसरायSat, 09 May 2020 11:32 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के माणिकपुर ओपी क्षेत्र के कबादपुर गांव के पांच नंबर वार्ड के एक व्यक्ति का शव शनिवार को उनके घर से मिला। 50 वर्षीय संजय महतो ने दो दिन पूर्व फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। मृतक ने गमछे की मदद से घर के सिलिंग पंखे से लटक कर फांसी लगा ली थी। दो दिनों के बाद घर से शव की बदबू आने से आत्महत्या की घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिली। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार संजय महतो कई सालों से अपनी पत्नी से अलग रहता था। उसकी पत्नी दो किमी दूर खांड़पर गांव में अपने नैहर में रहा करती थी। उसका पुत्र सोनू और दो पुत्री डिंपल एवं कोमल भी वहीं साथ में रहती थी। इनमें एक पुत्री डिंपल की शादी हो चुकी थी। घटना को सुन कर मृतक की बहन और बहनोई अधिवक्ता सुधीर प्रसाद महतो कबादपुर गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का संबंध थोड़ी दूर स्थित एक महिला से था। कई वर्षों से यह संबंध चल रहा था। उसने अधिकांश जमीन व घर भी उस महिला के नाम से रजिस्ट्री तक कर दी थी। आरंभ से ही उसकी पत्नी ने इस संबंध का विरोध किया था, मगर पति नहीं मान रहा था। आखिरकार पत्नी ने अपने नैहर में शरण ली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें