Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsCrowd at Lakhisarai Museum New Year Fun and Learning for Kids
पुराने अवशेष व कलाकृतियों की ली जानकारी

पुराने अवशेष व कलाकृतियों की ली जानकारी

संक्षेप:

संग्रहालय में उमड़ी आगंतुकों की भीड़, बच्चों ने लिया ज्ञान और मनोरंजन का आनंदनववर्ष के पहले दिन लखीसराय संग्रहालय में दर्शकों की अपार भीड़ देखने को

Jan 02, 2026 01:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share Share
Follow Us on

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। संग्रहालय में उमड़ी आगंतुकों की भीड़, बच्चों ने लिया ज्ञान और मनोरंजन का आनंद नववर्ष के पहले दिन लखीसराय संग्रहालय में दर्शकों की अपार भीड़ देखने को मिली। 1 जनवरी को छुट्टी और पिकनिक के माहौल के बीच बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित संग्रहालय पहुंचे। सुबह से ही संग्रहालय परिसर में चहल-पहल बनी रही और देर शाम तक आगंतुकों का तांता लगा रहा। संग्रहालय के दीर्घा प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रतिदिन की तरह इस दिन भी दर्शकों ने पुरावेश कलाकृतियों की विभिन्न दीर्घाओं का गहन अवलोकन किया। हालांकि नववर्ष के अवसर पर बच्चों और युवाओं की संख्या अपेक्षाकृत अधिक रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दर्शकों ने कतारबद्ध तरीके से टिकट लेकर संग्रहालय में प्रवेश किया और अनुशासित ढंग से भ्रमण किया। संग्रहालय में प्रदर्शित प्राचीन मूर्तियां, ऐतिहासिक अवशेष, शिलालेख और अन्य पुरातात्विक सामग्री लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। खासकर बच्चों ने इतिहास और पुरातत्व से जुड़ी जानकारियों को रुचि के साथ देखा और समझा। कई अभिभावकों ने बच्चों को मूर्तियों और कलाकृतियों के ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी देते हुए संग्रहालय भ्रमण को शिक्षाप्रद अनुभव बताया। संग्रहालय परिसर में लगे झूलों ने बच्चों का विशेष ध्यान खींचा। बच्चों ने झूले का भरपूर आनंद लिया, जिससे संग्रहालय का वातावरण और भी जीवंत हो उठा। ज्ञान के साथ मनोरंजन का यह संगम बच्चों के लिए यादगार बन गया। आगंतुकों का कहना था कि नववर्ष के अवसर पर पिकनिक के साथ-साथ इतिहास और संस्कृति को जानने का यह बेहतर माध्यम है। संग्रहालय प्रशासन की ओर से साफ-सफाई और व्यवस्था भी संतोषजनक रही, जिससे दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। बता दें कि शाम तक यहां लगभग तीन हजार से अधिक लोगों ने अवशेषों व मुर्तियों का अवलोकन किया। बताया जाता है कि इतनी संख्या में पहली बार लोगों की भीड़ संग्रहालय में जुटी थी।