एआई समिट में ‘चायनीज कुत्ता’ प्रस्तुत कर देश की छवि को नुकसान : अमर सिंह

Feb 24, 2026 01:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share

कांग्रेस के प्रवक्ता अमर सिंह ने एआई समिट में 'चायनीज कुत्ता' प्रस्तुत किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रस्तुति से देश की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार से स्पष्टीकरण की मांग की और भविष्य में देश की गरिमा का ध्यान रखने की अपील की।

एआई समिट में ‘चायनीज कुत्ता’ प्रस्तुत कर देश की छवि को नुकसान : अमर सिंह

कजरा, एक संवाददाता। कांग्रेस राहुल-प्रियंका सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमर सिंह ने एआई समिट में ‘चायनीज कुत्ता’ प्रस्तुत किए जाने को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रस्तुति से अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि को नुकसान पहुंचा है। अमर सिंह ने आरोप लगाया कि वैश्विक स्तर के कार्यक्रमों में देश की तकनीकी क्षमता और नवाचार को प्रदर्शित किया जाना चाहिए, न कि ऐसे प्रतीकों को जो भ्रम और विवाद उत्पन्न करें। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले पर स्पष्टीकरण देना चाहिए कि आखिर किस उद्देश्य से इस तरह की प्रस्तुति दी गई। साथ ही उन्होंने मांग की कि भविष्य में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की गरिमा और प्रतिष्ठा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि भारत की सकारात्मक और सशक्त छवि विश्व पटल पर बनी रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।