कांग्रेस ने मतदाता पुनरीक्षण का विरोध जारी रखने का लिया निर्णय
- बैठक कर चुनाव आयोग व भाजपा गठजोड़ को उजागर करने पर की चर्चाबैठक में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताबैठक में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता

लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के पुरानी बाजार स्थित चितरंजन आश्रम सह कांग्रेस जिला कार्यालय में सोमवार को जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश की अध्यक्षता में पार्टी जिला इकाई की बैठक हुई। सर्वसम्मति से मतदाता पुनरीक्षण कार्य का विरोध जारी रखने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि लखीसराय में आमजन के साथ तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता और पत्रकारों के बीच चुनाव आयोग की पक्षपाती मतदाता सूची किसी विशेष पार्टियों को फायदा पहुंचाने के नियत से एसआईआर जारी करते हैं। चुनाव आयोग की काली करतूत को वीडियो प्रेस एवं कार्यकर्ता और आम जनता के सामने रख रहे हैं। हमारे देश के सर्वोच्च नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एसआईआर पर जो प्रेस वार्ता मीडिया के सामने किया था।
वही वीडियो दिखाकर कार्यकर्ताओं को यह संदेश देने का कोशिश किया कि हमारे देश में वोट चोरी का जो काम चल रहा है। उससे देश के सभी नागरिक को जागना और सतर्क होना होगा। जिसका ताजा उदाहरण स्थानीय विधायक सह उपमुख्यमंत्री का दो जगह मतदाता सूची में नाम होना और उनके दोनों मकान पर लगभग एक ही मकान संख्या पर सैकड़ो मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़ा होना। मौजूदा चुनाव आयोग पर सवाल ही नहीं खड़ा होता है बल्कि यह संगीन आरोप भी है। इसलिए बिहार की भी जनता को तत्काल मुकाबला करना होगा। चुनाव आयोग जैसे सरकारी संस्था को व्यक्ति विशेष के चंगुल से आजाद लोकतंत्र की हिफाजत के लिए निष्पक्ष होकर काम करने की आजादी देना होगा। मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जय किशोर यादव, उचित यादव, सदर प्रखंड अध्यक्ष महेश सिंह, ज्ञान गौरव कुमार, जय प्रकाश चौहान, अलख निरंजन, प्रेम कुमार, मो नजमूल हसन, पंकज वर्मा, धीरज कुमार, सोनू कुमार, चुन्नू सिंह एवं विजय यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




