Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsCommunity Meal Program Boosts Attendance at Government Schools
किशनगंज: पौष्टिक व स्वादिष्ट तिथि भोजन से बच्चों के चेहरे खिले

किशनगंज: पौष्टिक व स्वादिष्ट तिथि भोजन से बच्चों के चेहरे खिले

संक्षेप:

दिघलबैंक प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ेली में तिथि भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की उपस्थिति बढ़ाना और उन्हें पौष्टिक भोजन के महत्व से अवगत कराना था। बच्चों को विशेष खाद्य पदार्थ जैसे पुलाव, मटर पनीर, और मीठाई परोसी गई। प्रधान शिक्षक ने स्वच्छता और संतुलित आहार पर जोर दिया।

Jan 01, 2026 05:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share Share
Follow Us on

दिघलबैंक, एक संवाददाता। सरकारी विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और उन्हें पढ़ाई से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित योजनाओं के तहत गुरुवार को दिघलबैंक प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ेली में तिथि भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नव वर्ष के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। तिथि भोजन योजना के अंतर्गत छात्रों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन कराया गया। साथ ही उन्हें भोजन से पूर्व हाथों की साफ-सफाई, स्वच्छता और संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रधान शिक्षक विक्रम मिश्रा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और बेहतर भविष्य के लिए पौष्टिक, ताजा भोजन के साथ स्वच्छता बेहद जरूरी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जंक फूड और बासी भोजन से दूरी बनानी चाहिए। इस अवसर पर बच्चों को पुलाव, मटर पनीर, मीठाई, चटनी, सलाद और पापड़ सहित विशेष भोजन परोसा गया। कार्यक्रम में पोषक क्षेत्र के अभिभावक एवं भूमि दानकर्ता करण लाल गणेश भी उपस्थित रहे। प्रधान शिक्षक विक्रम मिश्रा सहित शिक्षक नरेश कुमार, सुनील कुमार तथा शिक्षिका मारिया निजामी ने स्वयं बच्चों के बीच भोजन वितरित किया। उल्लेखनीय है कि तिथि भोजन योजना का उद्देश्य गांवों की सामूहिक भोजन परंपरा को पुनर्जीवित करना और बच्चों में सामूहिकता की भावना विकसित करना है। इस आयोजन को लेकर बच्चों में खास उत्सुकता देखी गई।