Lakhisarai News: आने वाले समय में बिहार और तरक्की करेगा : प्रभारी मंत्री

हिन्दुस्तान, लखीसराय
Follow us on Google News
share

Lakhisarai News: - रतनूपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में सहयोग शिविर आयोजित, डीएम्र, डीडीसी समेत अन्य अधिकारियों ने लिया भाग

Lakhisarai News: आने वाले समय में बिहार और तरक्की करेगा : प्रभारी मंत्री

Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के महमदपुर पंचायत के एनएच-80 के किनारे स्थित रतनूपुर गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में बुधवार को आयोजित सहयोग शिविर का उद्घाटन संयुक्त रूप से दीप जलाकर प्रभारी जिला मंत्री सह ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार, डीएम शैलेन्द्र कुमार, एसपी प्रेरणा कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, एसडीएम प्रभाकर कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार, क्षेत्रीय विधायक रामानंद मंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप और मुखिया बेदामी देवी ने किया।

सहयोग शिविर का महत्व

बीडीओ के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने सहयोग शिविर में आई भीड़ को लेकर जिला प्रशासन, प्रखंड विकास पदाधिकारी और मुखिया की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में बिहार और तरक्की करेगा। सहयोग शिविर का उद्देश्य पूरा हो रहा है, क्योंकि लोग बड़ी संख्या में इसमें भाग ले रहे हैं। सरकार का मकसद पूरा हो रहा है और संदेश जन-जन तक पहुंच रहा है। लगातार लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है और लोग आवेदन पत्र समस्याओं को लेकर दे रहे हैं। इनका समाधान होने से लोगों को खुशी हो रही है।

विकास और न्याय की दिशा में

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की तस्वीर बदल दी है। न्याय के साथ विकास हो रहा है। यह समावेशी विकास का क्रम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा भी किया जा रहा है। जमीनी स्तर से सहयोग शिविर में समस्याओं का समाधान हो रहा है। जमीनी स्तर पर समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।

भूमि विवाद और उद्योगीकरण

उन्होंने कहा कि हमें भूमि विवाद को हल करने में प्राथमिकता देनी होगी। 80 प्रतिशत लोग ग्रामीण क्षेत्र में निवास करते हैं। उद्योग-धंधे स्थापित करने के लिए जिले में 400 एकड़ जमीन की व्यवस्था की गई है। डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन और प्रखंड कार्यालयों के द्वारा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से सहयोग शिविर का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों को भी इसके लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि अब तक 72 पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा चुका है।

समस्याओं का त्वरित समाधान

प्रशासनिक स्तर पर 10 दिनों के अंदर समस्याओं का निस्पादन किया जाता है। इस कारण से आवेदन पत्रों की संख्या में वृद्धि हो गई है। रतनूपुर गांव के 2 , 3 और 4 वार्ड में पेयजल की समस्या के बारे में मंगलवार को निरीक्षण के क्रम में ग्रामीणों ने शिकायत की तो उसे सुलझा लिया गया है। बिजली की समस्या भी सुलझाई गई है। पंचायत के मुखिया और प्रतिनिधि पंकज कुमार धन्यवाद के पात्र हैं।

जागरूकता और समर्पण

क्षेत्रीय विधायक रामानंद मंडल ने कहा कि सीएम सम्राट चौधरी के द्वारा हर पंचायत में सहयोग शिविर लगाया जा रहा है। लोगों के बीच जागरूकता आ गई है। इस शिविर में जल्द ही समस्याओं का निराकरण हो जाता है। उन्होंने कहा कि किसी एक समस्या पर शिविर में आवेदन पत्र लिया जाए तो बेहतर होगा। अलग-अलग समस्याओं को लेने से फायदा अधिक होगा। धन्यवाद देते हुए डीडीसी ने कहा कि लोगों के सहयोग से सहयोग शिविर सफल हो रहा है। इसके पूर्व बीडीओ और मुखिया प्रतिनिधि के द्वारा प्रभारी मंत्री , क्षेत्रीय विधायक, डीडीसी समेत सभी अधिकारियों का स्वागत किया गया तथा चादर देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह और अरूण कुमार सिंह के संचालन तथा संयोजन में विद्यालय की बालिकाएं , संगीत शिक्षक साकेत बिहारी पांडेय , पंकज कुमार आदि ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए। जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक कुमार , जदयू जिला अध्यक्ष रामानुज शर्मा , प्रवीण कुमार , प्रखंड जदयू अध्यक्ष कुमोद कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

सामान्य प्रश्न

सहयोग शिविर का उद्देश्य क्या है?
सहयोग शिविर का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान करना और सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान करना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsलखीसरायLakhisarai News: आने वाले समय में बिहार और तरक्की करेगा : प्रभारी मंत्री