ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार लखीसरायसीएम ने खराब डीएनए होने का दिया प्रमाण : पूर्व मंत्री

सीएम ने खराब डीएनए होने का दिया प्रमाण : पूर्व मंत्री

राज्य के पूर्व श्रम संसाधन मंत्री बिजय प्रकाश ने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार की गद्दारी जगजाहिर है। मौका परस्त नीतीश भाजपा से भागकर लालू के शरण में आए थे। लालू प्रसाद को बड़ा भाई कहकर नीतीश ने पीछे से...

सीएम ने खराब डीएनए होने का दिया प्रमाण : पूर्व मंत्री
हिन्दुस्तान टीम,लखीसरायSun, 13 Aug 2017 11:54 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य के पूर्व श्रम संसाधन मंत्री बिजय प्रकाश ने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार की गद्दारी जगजाहिर है। मौका परस्त नीतीश भाजपा से भागकर लालू के शरण में आए थे। लालू प्रसाद को बड़ा भाई कहकर नीतीश ने पीछे से पीठ में छूरा घोंपा है। भ्र्रष्टाचार तो एक बहाना मात्र था। मादी तो शुरू से ही सत्ता के लिए लालायित थे। नीतीश को भाजपा से साठ गांठ करना था। पूर्व मंत्री विजय प्रकाश रविवार को राष्ट्रीय जनता दल द्वारा टाउन हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार में शमिल 22 मंत्री दागी है। इन मंत्रियों पर आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। जैसे तेजस्वी से जबाब मांगा था उसी तरह अपने मंत्रियों पर दर्ज आपराधिक मुकदमें पर जबाब क्यों नहीं देते। भागलपुर में हुए सृजन घोटले के लिए उन्होंने नीतीश और मोदी दोनों को समान रूप से जिम्मेवार बताया। उन्होंने कहा कि अपनी छवि को बचाने के लिए नीतीश इस्तीफा क्यों नहीं देते। बिजय प्रकाश ने कहा कि लालू प्रसाद ने जब से देश बचाओ भाजपा भगाओ रैली की घोषण की तब से सुशील मोदी ने षडयंत्र रचना शुरू कर दिया था। 11 करोड़ जनता का अपमान : प्रह्लाद राजद विधायक सह जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने कहा कि 27 अगस्त को पटना के आयोजित राजद की देश बचाओ ,भाजपा भगाओ रैली में जिले से बड़ी भागीदारी होगी। नीतीश ने राज्य के साढे 11 करोड़ जनता के जनादेश का अपमानद किया है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि नीतीश का डीएनए खराब है, तो नीतीश ने महागठबंधन से गद्दारी कर इसका प्रमाण भी दे दिया है। उन्होंने कहा कि देश बचाओ, भाजपा भगाओ रैली ऐतिहासिक होगा। बिहार की जनता अपमान का बदला लेगी। भाजपा को बिहार एवं देश से भागने को मजबूर करेगी। कार्यग्रम का संचालन पार्टी प्रवक्ता भगवान यादव ने किया। राज्य से आई पार्टी पर्यवेक्षिका उर्मिला ठाकुर, शोभा देवी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें