इ-किसान भवन के बाहर शौचालय बंद, पिंक टॉयलेट का वादा भी अधूरा

इ-किसान भवन के बाहर शौचालय बंद, पिंक टॉयलेट का वादा भी अधूरा

संक्षेप:

संजय मोदी, दुकानदार।संजय मोदी, दुकानदार।संजय मोदी, दुकानदार।संजय मोदी, दुकानदार।संजय मोदी, दुकानदार।संजय मोदी, दुकानदार।संजय मोदी, दुकानदार।संजय मोदी,

Sep 07, 2025 03:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share

चानन। प्रखंड में स्वच्छ भारत मिशन व लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत प्रखंड के गांव, पंचायत व वार्डों को खुले से शौच मुक्त कराने को लेकर घर-घर शौचालय का निर्माण कराया गया। वहीं प्रखंड सह अंचल कार्यालय में आमलोगों की सुविधा को लेकर सार्वजनिक शौचालय नहीं है। ई-किसान भवन के बाहर एक सार्वजनिक शौचालय बना हुआ है। लेकिन वहां भी हमेशा ताला लटका रहता है। सार्वजनिक शौचालय में ताला बंद रहने से खासकर ब्लॉक व अंचल आए महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जबकि यहां रोजना दस पंचायत के हजारों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। शौचालय में ताला बंद रहने से लोगों को जहां-तहां शौच करना पड़ता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ब्लॉक के कई स्टॉफ ने कहा कि आमलोगों द्वारा शौचालय को गंदा कर दिया जाता था, जिस वजह से ताला बंद कर दिया गया है। पूर्व के बीडीओ द्वारा आमलोगों के लिए ई-किसान भवन के बाहर शौचालय निर्माण कराया गया था। लेकिन सार्वजनिक शौचालय में ताला लगे रहने से महिलाओं को मुश्किल समय में खुले मैदान में बेपर्दा होकर शौच करना पड़ता है। मननपुर बाजार की गृहनी ललिता देवी, इटौन की आरती कुमारी, रीना देवी, मीना देवी आदि ने कहा कि ब्लॉक, अंचल या फिर किसान भवन आए महिलाओं को ट्वायलेट की समस्या हमेशा बनी रहती है। सरकार ने आधी आबादी को सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर जगह-जगह पिंक शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने को वादा किया है। परन्तु चानन में कहीं भी पिंक या फिर सार्वजनिक शौचालय नहीं है। ई-किसान भवन में बने शौचालय के बाहर गंदगी का अंबार लगा रहता है। स्वच्छता अभियान पर लगा ग्रहण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वच्छता अभियान पर फोकस किया जा रहा है। स्वच्छता पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाया जा रहा है। लेकिन इसका रती भर असर चानन ब्लॉक के बाहर में नहीं पड़ा है। विभाग इस दिशा में खामोश है, जिससे स्वच्छता अभियान पर ग्रहण लगने लगा है। लोग सड़क किनारे या फिर खुले मैदान में शौच व युरिनल करने को मजबूर हैं। सार्वजनिक शौचालय के प्रति जिम्मेदार भी गंभीर नहीं है। चानन ब्लॉक का अपना भवन नहीं रहने के कारण भी किसी विधायक, सांसद या फिर पंचायत प्रतिनिधि ने इस ओर ध्यान नहीं दी। जिस वजह से रोजना महिलाओं को षर्मसार होना पड़ता है। बोले जिम्मेदार: ब्लॉक के बाहर सार्वजनिक शौचालय बना हुआ है। ब्लॉक आए लोग सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल करते हैं। जगह रहने पर यूरिनल भी बनाया जायेगा। - प्रिया कुमारी, बीडीओ। ई-किसान भवन के बाहर सार्वजनिक शौचालय विभाग द्वारा बनाया गया है। ब्लॉक व अंचल आए लोगों इसका इस्तेमाल करते है। गंदगी न फैलाए इसलिए ब्लॉक टाइम खत्म होने के बाद ताला लगा दिया जाता है। - अस्मिता कुमारी, प्रखंड स्वच्छता समन्वयक। इनकी भी सुनें- ई-किसान भवन के बाहर सार्वजनिक शौचालय बना हुआ है। वर्तमान में पिंक शौचालय की व्यवस्था नहीं है। जरूरत के मुताबिक लोग शौचालय का उपयोग करते है। - रंजू देवी, प्रखंड प्रमुख। जिला प्रशासन को चानन ब्लॉक में पिंक टॉयलेट बनवानी चाहिए। सार्वजनिक शौचालय नहीं रहने से महिलाओं को काफी फजिहत झेलनी पड़ती है। उन्हें मजबूरी में शर्मसार होकर खुले में ही यूरिनल करना पड़ता है। -गुलशन कुमार, छात्र। प्रखंड मुख्यालय , थाना, अंचल जाने वाली रास्ते हो या फिर ब्लॉक कहीं भी सार्वजनिक शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया है, जबकि यहां रोजना हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है।- द्रोपदी देवी, गोपालपुर। चानन ब्लॉक का अपना भवन नहीं रहने से सार्वजनिक शौचालय नहीं बन सका है। ऐसे में महिलाओं को शर्मिदगी उठानी पड़ती है। मुश्किल समय में खुले मैदान में बेपर्दा होकर शौच या यूरिनल करना पड़ता है।- सुलेन सिंह, रामपुर। ब्लॉक में रोजना सैकड़ों लोगों का आना जाना लगा रहता है। लेकिन शौचालय में ताला लगे रहने से आए महिलाओं को परेशानी से दो चार होना पड़ता है। इसका समाधान जल्द निकलाना चाहिए।- पूजा देवी, सरपंच कुंदर पंचायत। मननपुर मार्केट के साथ ही चानन ब्लॉक में सार्वजनिक शौचालय की जरूरत है। सार्वजनिक शौचालय एवं यूरिनल नहीं रहने से महिलाओं को सड़क किनारे या फिर खेत खलिहान में शौच व युरिनल करने को मजबूर होना पड़ता है। - वीणा देवी, गृहणी। प्रखंड मुख्यालय में महिलाओं के लिए अलग से शौचालय जरूरी है। पंचायत प्रतिनिधि को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।- राजपति महतो, भाजपा नेता। जब लोग शौचालय के बारे में पूछते है, तो शर्मिदा होना पड़ता है। इसका निर्माण जरूरी है। ब्लॉक व मननपुर बाजार में कुछ बने या नहीं बने शौचालय पहले बननी चाहिए। वर्तमान में कोई पूछता है, तो उसे बाहर का रास्ता दिखा देते हैं।- बीरेन्द्र भंडारी, सेवानिवृत्त डीपीओ। ब्लॉक में महिलाओं के लिए अलग से शौचालय या यूरिनल की व्यवस्था कराया जायेगा। पंचायत समिति की बैठक में इस पर चर्चा जरूरी है। - निरजंन पासवान, संग्रामपुर पंसस। चानन ब्लॉक के साथ ही मननपुर में सार्वजनिक शौचालय निर्माण को लेकर विभाग को अगवत कराया गया है। उम्मीद है जल्द ही बन जाए तो अच्छा होगा। -बेबी देवी, पंसस, इटौन। मननपुर बाजार में सार्वजनिक या पिंक शौचालय नहीं रहने से बाजार आने वाली महिलाओं को जहां-तहां खुले में यूरिनल या शौच करना पड़ता है। यह शर्मिंदगी जैसी बात है। -संजय मोदी, दुकानदार।