Lakhisarai News: स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी
हिन्दुस्तान, लखीसराय
Lakhisarai News: चानन प्रखंड के सरकारी और निजी स्कूलों में बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली। मिडिल स्कूल रेऊटा, उच्चतर हाई स्कूल रेऊटा और आरलाल इंटर हाई स्कूल लाखोचक में छात्रों ने देशभक्ति का प्रदर्शन करते हुए आजादी के दिवाने को याद किया। पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल था।

Lakhisarai News: चानन। प्रखंड के विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों में बच्चों द्वारा स्वतंत्रता दिवस की अहले सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। मिडिल स्कूल रेऊटा में स्कूल प्रधान शशि शेखर प्रसाद मेहता, उच्चतर हाई स्कूल रेऊटा में स्कूल प्रधान संदीप कुमार, आरलाल. इंटर हाई स्कूल लाखोचक में एचएम उमेश प्रसाद शर्मा की अगुवाई में बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर आजादी के दिवाने को याद किया। 80 वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर हर ओर उत्सवी माहौला देखा गया।


