
शिक्षक दिवस पर शिक्षण संस्थानों में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
लखीसराय में शिक्षक दिवस के अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। आरकेडी कोचिंग संस्थान में छात्रों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया।...
लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थान में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के नया बाजार गोसाई टोला वार्ड संख्या 21 स्थित आरकेडी कोचिंग संस्थान में डायरेक्टर रंजीत कुमार दास की अध्यक्षता में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षक दिवस का सेलिब्रेशन किया। देश के प्रथम उपराष्ट्रपति व द्वितीय राष्ट्रपति शिक्षक के रूप में पूरी दुनिया में ख्याति प्राप्त करने वाले डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। रंजीत कुमार दास ने बताया कि उनका लक्ष्य जिले में कम से कम पैसे में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है।

उनके कोचिंग में विद्यार्थियों के लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं है। उनका लक्ष्य शिक्षा से देश का विकास करना ना कि व्यवसाय करना है। नया बाजार कवैया रोड स्थित नाथ पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर विश्वनाथ प्रसाद के अध्यक्षता में शिक्षक दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि माता-पिता कर्म करते हैं। ईश्वर उसमें प्राण देते हैं। लेकिन बच्चों की असली जिंदगी शिक्षक ही संवारते हैं। इसलिए माता, पिता, गुरुजन और भगवन के अथक प्रयास से सृष्टि एवं राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने बच्चों को जिंदगी संवारने के लिए अनुशासन, शिक्षा और दायित्व के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। मौके पर स्कूल प्रबंधक नाथ अमिताभ, नाथ अभिनव एवं शिक्षक शिक्षाएं मौजूद थे। इधर पुरानी बाजार स्थित प्रज्ञा विद्या विहार पब्लिक स्कूल में निदेशक रंजन कुमार के अध्यक्षता में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं केक काटा गया। रंजन कुमार ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में आनेवाले सभी शिक्षक का जीवनपर्यंत सम्मान करें। शिक्षक के सम्मान से संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का विकास होगा। मां हमारी पहली गुरु होती है। विद्यालय में शिक्षक हमारे ज्ञान चक्षु को खोलते हैं। उनके परिश्रम और आशीर्वाद का ही परिणाम होता है कि कोई अबोध बालक महामानव बन पाता है। इस अवसर पर सभी शिक्षकों को पौधा भेंट किया गया। मौके शर्मिला देवी, मयंक कुमार, बलबीर कुमार, ऑफिस इंचार्ज श्वेता सिंह, नीतिका शिवांगी, योग शिक्षक जितेंद्र कुमार, शिक्षक रामप्रवेश सिंह, नरेंद्र प्रसाद सिंह, हरिशंकर पांडे, सुजीत कुमार, शैलेन्द्र कुमार सुमन, मुकेश कुमार, रितेश कुमार, राजेश कुमार, सुदर्शन कुमार, निरमा कुमारी, सरिता कुमारी, सीमा कुमारी एवं वर्षा कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


