सदर अस्पताल का पूरा परिसर की तीसरी आंख से निगरानी की तैयारी

Jan 25, 2026 12:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share Share
Follow Us on

- दिन में सूरज की रोशनी तो रात में स्ट्रीट लाइट के माध्यम से सीसीटीवी कैमरे का होगा संचालन

सदर अस्पताल का पूरा परिसर की तीसरी आंख से निगरानी की तैयारी

लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल की सर्वमुखी सुरक्षा चिकित्सक सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी के साथ बेवजह अस्पताल परिसर में नियमित रूप से मौजूद रहने वाले असामाजिक तत्व या निजी अस्पताल के तथाकथित दलाल पर 24 घंटे पैनी निगरानी रखने के लिए पूरा सदर अस्पताल परिसर को तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरा से लैस किया जा रहा है। सदर अस्पताल परिसर को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी अंतिम चरण में है। डीएस डॉ राकेश कुमार एवं अस्पताल प्रबंधक नंदकिशोर भारती ने बताया कि अब अस्पताल की गतिविधि का तीसरी आंख से 24 घंटे निगरानी किया जाएगा।

दिन के समय सूर्य की रोशनी व रात में स्ट्रीट लाइट के सहारे सीसीटीवी कैमरे को संचालन के लिए कार्ययुक्त किया जा रहा है। ज्ञात हो कि पहले से भी सदर अस्पताल के चिन्हित वार्ड व मुख्य प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरा लगा है। मगर अब पूरे परिसर को इसके दायरे में लाया जा रहा है। बेहतर मॉनिटरिंग से अस्पताल में उपलब्ध कीमती और अत्याधुनिक संसाधन की सुरक्षा सुनिश्चित होगा। तथाकथित असामाजिक तत्व के साथ निजी नर्सिंग होम के दलाल की गतिविधि पर भी नजर रखने में सहायक होगा। ज्ञात हो कि नियमित अंतराल पर सदर अस्पताल से ऑक्सीजन रिफिल सिलेंडर, सक्शन मशीन, स्टेबलाइजर के अलावा इलाज के लिए आने वाले मरीज की बाइक व साइकिल चोरी का घटना सामने आ चुका है। उन्होंने बताया कि मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर परिसर के चारों दिशाओं में सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल किया जा रहा है। रात्रि में कैमरे के बेहतर संचालन के लिए स्ट्रीट लाइट पोल में ही कैमरा इंस्टॉल किया गया है। अब देखना है कि लाखों रुपया की लागत से लगाए जा रहे कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग व फुटेज के आधार पर विभाग त्वरित कार्रवाई करने में कितना सफल हो पाता है। जो किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;