ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार लखीसरायसड़क जाम और पथराव मामले में 27 पर केस

सड़क जाम और पथराव मामले में 27 पर केस

दो पक्षों में मारपीट और महिला को गोली लगने के बाद गुरुवार को एनएच जाम करने और पुलिस पर पथराव करने के आरोप में कुल 27 लोगों को नामजद करते हुए मेदनी चौकी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। छह को...

सड़क जाम और पथराव मामले में 27 पर केस
हिन्दुस्तान टीम,लखीसरायSat, 17 Nov 2018 12:42 AM
ऐप पर पढ़ें

दो पक्षों में मारपीट और महिला को गोली लगने के बाद गुरुवार को एनएच जाम करने और पुलिस पर पथराव करने के आरोप में कुल 27 लोगों को नामजद करते हुए मेदनी चौकी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। छह को शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। शेष 21 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापेमारी कर रही है। मालूम हो कि गुरुवार को मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के मोहनपुरा नवटोलिया में गोलीबारी कांड को लेकर ग्रामीणों द्वारा एऩएच़ 80 को दो घंटे तक जाम कर दिया था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पर पथराव किया गया था। एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। गोलीबारी मामले में चार गिरफ्तार: मोहनपुर नवटोलिया में ट्रैक्टर डाला को लेकर हुई मारपीट व गोलीबारी में नामजद चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें