ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार लखीसरायहुसैना गोलीकांड में चार लोगों पर मामला दर्ज

हुसैना गोलीकांड में चार लोगों पर मामला दर्ज

मेदनी चौकी, एक संवाददाता। मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के हुसैना गांव में गुरुवार की देर...

हुसैना गोलीकांड में चार लोगों पर मामला दर्ज
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,लखीसरायSun, 22 Jan 2023 12:32 AM
ऐप पर पढ़ें

मेदनी चौकी, एक संवाददाता। मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के हुसैना गांव में गुरुवार की देर शाम हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एएसआई टीपू सुल्तान के बयान पर कांड संख्या 07/23 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस की सक्रियता तब देखी गई, जब ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध किया। गोलीबारी कांड के आईओ अक्षय सिंह ने बताया कि बर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो पक्ष में गोलीबारी हुई, जिसमें एक पक्ष से दिलीप उर्फ मनोहर महतो के पुत्र ओम कुमार, पंकज झा के पुत्र अमित झा, दूसरे पक्ष से उपेंद्र उर्फ ओपी यादव के पुत्र सुजीत कुमार, भलरा यादव के पुत्र रमण कुमार को नामजद किया गया है। घटना की रात ही अमित झा तथा ओम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसे शनिवार को जेल भेज दिया गया है। घटना में शामिल मुख्य आरोपी जिन्होंने गोलीबारी कर उक्त गांव के लोगों में दहशत पैदा कर दिया, वह दोनों सुजीत कुमार और रमण कुमार पुल गिरफ्त से अब भी बाहर है। हालांकि पुलिस मुख्य आरोपी सुजीत और रमन की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े