किऊल नदीं पर पुल बना तो बड़ी आबादी का सफर आसान होगा
लखीसराय में भलूई-मंझवे के बीच किऊल नदी पर पुल निर्माण की मांग अब पूरी होने जा रही है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने 2026 में पुल का काम शुरू होने की घोषणा की है। यह पुल दो जिलों के लिए जीवन रेखा साबित...

लखीसराय। लंबे समय से भलूई-मंझवे के बीच किऊल नदी पर पुल बनाने की मांग को अब हकीकत रूप दिया जायेगा। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो अगले वर्ष पुल का काम शुरू हो सकता है। नदी पर पुल निर्माण होने से जमुई जाने के लिए लोगों को वैकल्पिक मार्ग मिल जायेगा। 05 सितंबर 2025 को मननपुर रेलवे मैदान में केन्द्रीय मंत्री सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की मांग पर मुहर लगाते हुए अगले वर्ष से पुल निर्माण कार्य शुरू होने की बात कही। सासंद की बात से लोगों में नई उर्जा का संचार कर दिया है।
किऊल नदी पर पुल निर्माण होने से चानन का कस्बाई इलाका पहले से ज्यादा विकसित हो जायेगा। मननपुर बाजार के लिए पुल लाइफलाइन मानी जाती है। पुल बनने के बाद मननपुर बाजार भी विकसित हो जायेगा। नदी पर पुल निर्माण होने से निश्चित रूप से यातायात सुगम होगा है, क्योंकि इससे दूरियां कम होती है। यात्रा का समय बचता है, और लोगों के लिए आवागमन में सुविधा होती है। खासकर उन जगहों पर जहां पर नदी एक बड़ी बाधा होती है। करीब 33 करोड़ की लागत से पुल निर्माण कार्य होने की संभावनाएं है। इसको लेकर विभागीय स्तर से काम किया जा रहा है। डेढ़ दशक से पुल निर्माण को लेकर उठ रहे आवाज किऊल नदी पर भलूई-मंझवे के निकट पुल निर्माण की मांग डेढ़ दशक से किया जा रहा है। 2010 में ही पुल को लेकर मिटटी जांच कराया गया था। उस वक्त भाजपा के विधायक प्रेम रंजन पटेल द्वारा काफी संघर्ष किया गया था। लेकिन कुछ तकनीकी अड़चन की वजह से पुल निर्माण कार्य पेंिडग हो गया था। वर्तमान में जमुई विधायक श्रेयसी सिंह द्वारा भी पुल निर्माण को लेकर विधानसभा में आवाज उठाया गया। पुल बनने के बाद दो जिले का आवागमन सुलभ हो जायेगा। मननपुर बाजार के साथ ही अन्य जगहों पर व्यापार और आर्थिक गतिविधियां में बढ़ेगी। दो जिले के लिए लाइफलाइन होगा पुल भलूई-मंझवे पुल लखीसराय एवं जमुई जिले के लिए लाइफलाइन साबित होंगी। पुल निर्माण को लेकर विभागीस स्तर पर काम जारी है। जमुई जिले के मंझवे, नवीनगर, सिलवे के लोगों को मननपुर बाजार आने व ट्रेन पकड़ने में दिक्कत नहीं होगी। पुल बनने से दो जिला का संपर्क पथ सुदृढ़ हो गया है। पहले जमुई जाने के लिए लोगों को विद्यापीठ चौक से कलेक्ट्रेट होते हुए जमुई निकलना पड़ता है। पुल बनने से भलूई, मननपुर बाजार, संग्रामपुर, भंडार, बसुआचक, रामपुर, चुरामन बीघा, रेउटा, इटौन, मानपुर सहित दर्जन भर से ज्यादा गांव के लोगों को जमुई जाने का सुगम मार्ग मिल जायेगा है। स्थानीय लोगों को बेहतर रोजगार भी मिल जायेगा। - प्रस्तुति: प्रकाश मंडल। बोले जिम्मेदार: भलूई जाने वाली सड़क पर भलूई छठ घाट से मंझवे के बीच किऊल नदी पर पुल का निर्माण 2026 में शुरू हो जायेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की ओर अग्रसर है। इस तरह का विकास आगे भी होता रहेगा। - राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन, केन्द्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद। इनकी भी सुनें- भलूई-मंझवे के बीच किऊल नदी पर पुल निर्माण को लेकर मेरे द्वारा 2010 में ही मिट्टी जांच कराया गया था। उस वक्त कुछ तकनीकी अड़चन की वजह से पुल निर्माण नहीं हो सका। अब पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पुल निर्माण होने से लोगों को वैकल्पिक मार्ग मिल जायेगा। यह पुल चानन के लिए लाइफ लाइन माना जायेगा। - प्रेम रंजन पटेल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता। केन्द्रीय मंत्री ललन बाबू के प्रयास से भलूई-मंझवें के बीच किउल नदी पर पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पुल निर्माण होने से चानन के पांच पंचायत के लोगों को जमुई जाने के लिए सुगम मार्ग मिल जायेगा। - रामानंद मंडल, जदयू जिलाध्यक्ष भलूई-मंझवे के बीच किऊल नदी पर पुल निर्माण को लेकर लंबा संघर्ष किया गया था। अब केन्द्रीय मंत्री की पहल पर पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पुल बनने से चानन इलाका पहले से ज्यादा विकसित हो जायेगा।- उपेन्द्र प्रसाद वर्मा। नदी पर पुल निर्माण को लेकर पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल के रीजन में भी मिट्टी जांच हुआ था, जो अब सांसद के पहल पर मूर्त रूप ले रहा है। इसके लिए सांसद बधाई के पात्र है। - नंद कुमार महतो। किऊल नदी पर पुल बनने के बाद चानन के विकास को पंख लगने की संभावना है। यह पुल इलाके के लिए लाइफ लाइन हो जायेगा। - सतीश कुमार, भलुई निवासी। भलूई मंझवे के बीच नदी पर पुल बनने से मननपुर का हाट बाजार पहले से ज्यादा विकसित हो जायेगा। पुल निर्माण में केन्द्रीय मंत्री ललन बाबू की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। - दीपक सिंह। भलूई के निकट किऊल नदी पर पुल बनने से मननपुर मार्केट पहले से ज्यादा विकसित हो जायेगा। जमुई जिले के लोगों को भी मननपुर आना आसान हो जायेगा। - पिंकी कुशवाहा। कहा कि केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह की घोषणा के बाद लोगों में नई उर्जा का संचार हो गया है। पुल बनने के बाद यहां के किसान सहित अन्य वर्ग को सुगम मार्ग के साथ रोजगार का अवसर मिलेगा। - रामदेव मंडल। पुल निर्माण को लेकर कई बार पुल निगम के अधिकारी को पत्राचार किया गया, तब जाकर सफलता हाथ लगी है। जमुई विधायक श्रेयसी सिंह भी पुल निर्माण को लेकर काफी सजग रही। - विनय कुमार सिन्हा, मननपुर। पुल बनने के बाद जमुई जाने का रास्ता सुगम हो जायेगा। अभी कुंदर या फिर नगरदार मलिया होकर जमुई मार्केट जाना पड़ता है। - बजरंगी साव, मननपुर बाजार। कि केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह के प्रयास से चानन में विकास की इबादत लिखी जा रही है। उसी कड़ी में भलूई - मंझवें के बीच पुल निर्माण की सौगात इस बार मिल गया है। पुल बनने से चानन के तकदीर व तस्वीर दोनों बदल जाएगी।- दिनेश यादव। किऊल नदी पर पुल बनने से मननपुर बाजार की बिक्री ज्यादा बढ़ जायेगा। केन्द्रीय मंत्री की पहल से लोगों में नई उम्मीद का संचार हुआ है। - धनंजय पटेल।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




