जागरूकता के अभाव में जिले के सदर अस्पताल का एकमात्र ब्लड बैंक में खून का सूखा
जागरूकता के अभाव में जिले के सदर अस्पताल का एकमात्र ब्लड बैंक में खून का सूखा

लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सदर अस्पताल स्थित जिले का एकमात्र ब्लड बैंक खून की भारी कमी से जूझ रहा है। स्थिति यह है कि 250 यूनिट क्षमता वाले ब्लड बैंक में न्यूनतम 10 प्रतिशत यानि 25 यूनिट ब्लड भी नियमित रूप से उपलब्ध नहीं रह पाता है। स्वास्थ्य व्यवस्था के इस अहम हिस्से में लगातार गिरती उपलब्धता गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। जानकारी के अनुसार जिले में सिर्फ विशेष आयोजन, शिविर या किसी खास दिवस के अवसर पर ही प्रशासनिक कर्मी और सामाजिक संगठन द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया जाता है। नियमित रक्तदान को बढ़ावा के लिए न तो व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाता है।
और ना ही आम लोगों को इसके प्रति प्रेरित करने का कोई ठोस प्रयास किया जाता है। जिसका सीधा असर ब्लड बैंक की स्थिति पर पड़ रहा है। हालत यह है कि ब्लड बैंक में कुल आठ रक्त समूह में से कभी भी सभी ग्रुप का एक-एक यूनिट ब्लड एक साथ उपलब्ध नहीं हो पाता। फिलहाल स्थिति और भी खराब है, जहां आठ ग्रुप के मुकाबले महज तीन ग्रुप का महज सात यूनिट रक्त ए पॉजिटिव चार, बी पॉजिटिव एक एवं ओ पॉजिटिव दो यूनिट ही उपलब्ध है। ऐसे में आपातकालीन स्थिति में मरीज और उनके परिजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सूत्रों की माने तो ब्लड बैंक में समय-समय पर सामने आने वाली अनियमितता और अव्यवस्था से भी स्वैच्छिक रक्तदाता रक्तदान करने में विशेष दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। नियमित रक्तदाता की माने तो यदि नियमित अंतराल पर जागरूकता अभियान चलाया जाए, युवाओं को जोड़ा जाए और ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता लाई जाए, तो इस समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है। फिलहाल जरूरत है कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस गंभीर मुद्दे पर ठोस और स्थायी पहल करे। ताकि ब्लड बैंक में आवश्यकतानुसार बल्ड की उपलब्धता सुनिश्चित हो रहे सके। इधर एचआईवी एड्स एवं ब्लड बैंक डीपीएम अरविंद कुमार राय ने बताया कि ब्लड डोनेशन के लिए जागरूकता के साथ ब्लड बैंक की खामी को दूर करना जरूरी है। पहल जिला प्रशासन के सहयोग से आरंभ भी किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


