शाम्हो भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर स्वागत
शाम्हो भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर स्वागत

सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। अश्विनी कुमार भारद्वाज उर्फ रॉकी के सीमावर्ती शाम्हो दियारा भाजपा मंडल के अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। नव मनोनीत अध्यक्ष भारद्वाज के स्वागत में शाम्हो दियारा ठाकुरवाड़ी परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने समारोह का आयोजन किया। महंत सियाराम दास की उपस्थिति में उन्हें माला तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष राजीव रंजन को भी सम्मानित किया गया तथा उनके कार्य काल के कार्यों की सराहना की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत अध्यक्ष के साथ चलने व संगठन की मजबूती के लिए संकल्प लिया। पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह, जिला अनुसूचित मोर्चा उपाध्यक्ष चंद्रदेव राम, वरिष्ठ नेता शशिभूषण सिंह, रामकुमार सिंह, नीरज कुमार, शक्ति केन्द्र प्रमुख विपुल कुमार, सोनू, बूथ अध्यक्ष कन्हैया भारद्वाज, कृष्ण मोहन कुमार, विपिन सिंह, ध्रुव कुमार, जितेंद्र कुमार, राजेश सिंह, केशव कुमार और रामबाबू मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।