पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार गठन पर लखीसराय में खुशी, सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई

हिन्दुस्तान, लखीसराय
Follow us on Google News
share

लखीसराय में भाजपा जिला इकाई ने पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन और सुवेंदू अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी व्यक्त की। भाजपा नेताओं ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में जनादेश दिया।

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार गठन पर लखीसराय में खुशी, सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। भाजपा जिला इकाई की ओर से पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन तथा सुवेंदू अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हर्ष व्यक्त किया गया। भाजपा नेताओं ने इसे ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने भय, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को समाप्त कर विकास एवं सुशासन के पक्ष में जनादेश दिया है। उन्होंने इस जीत को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम बताया। भाजपा जिला महामंत्री सनोज साहू ने कहा कि यह विजय राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है और अब पश्चिम बंगाल विकास के नए दौर में प्रवेश करेगा।

जिला उपाध्यक्ष गौतम मंडल ने इसे लोकतंत्र और जनविश्वास की जीत बताया। जिला मंत्री हिमांशु पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार बनने से युवाओं, किसानों और आम जनता को नई दिशा मिलेगी। वहीं भाजपा मीडिया प्रभारी अजय कुशवाहा ने कहा कि बंगाल की जनता ने राष्ट्रहित और विकास की राजनीति पर विश्वास जताया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।