एडीजी अमित लोढ़ा व डीआईजी राकेश कुमार ने किया लखीसराय पुलिस लाइन का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हिन्दुस्तान, लखीसराय
Follow us on Google News
share

लखीसराय में बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। एडीजी अमित लोढ़ा और डीआईजी राकेश कुमार ने सुविधाओं और भवनों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने जवानों से बातचीत कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर जानकारी ली और रखरखाव की कमी पर प्रश्न उठाए।

एडीजी अमित लोढ़ा व डीआईजी राकेश कुमार ने किया लखीसराय पुलिस लाइन का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लखीसराय एक प्रतिनिधि । बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सोमवार को पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने लखीसराय पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीजी अमित लोढ़ा एवं डीआईजी राकेश कुमार ने पुलिस लाइन की आधारभूत सुविधाओं, भवनों की स्थिति, रखरखाव व्यवस्था तथा पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, यातायात डीएसपी अजय कुमार, डीएसपी शिवम कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान गतिविधियाँ

सोमवार को जिले में आगमन के बाद दोनों वरिष्ठ अधिकारी सबसे पहले अतिथि गृह पहुंचे, जहां पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया गया। इसके उपरांत वे सीधे पुलिस लाइन पहुंचे। यहां एक सार्जेंट एवं 12 सिपाहियों की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद अधिकारियों ने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर विभिन्न कार्यालयों, बैरकों, प्रशिक्षण केंद्रों एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीजी एवं डीआईजी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस जवानों से भी बातचीत की। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपलब्ध संसाधनों और जवानों को मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने जवानों को अनुशासन और बेहतर कार्य संस्कृति के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने की सलाह भी दी।

बिल्डिंग्स और रखरखाव

भ्रमण के दौरान पुलिस लाइन परिसर में स्थित कुछ भवनों की स्थिति पर भी अधिकारियों की नजर गई। एक भवन के बाहरी हिस्से में जर्जरता और रखरखाव की कमी देखकर एडीजी अमित लोढ़ा ने संबंधित अधिकारियों से सवाल किया। उन्होंने कहा कि जब वर्ष 2020 में बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा इस भवन का निर्माण कराया गया था, तो इसके रखरखाव पर पर्याप्त ध्यान क्यों नहीं दिया गया। उन्होंने भवन की वर्तमान स्थिति, मरम्मत कार्य और रखरखाव से जुड़े पहलुओं की गंभीरता से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुलिस लाइन की आवश्यकताओं, समस्याओं और संसाधनों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार तथा भवनों के समुचित रखरखाव के लिए आवश्यक निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों के दौरे को लेकर पूरे पुलिस लाइन परिसर में दिनभर गतिविधियां तेज रहीं और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किसने लखीसराय पुलिस लाइन का निरीक्षण किया?
लखीसराय पुलिस लाइन का निरीक्षण एडीजी अमित लोढ़ा और डीआईजी राकेश कुमार ने किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।