Lakhisarai News: पेंशनर संघ का चानन में हो अपना भवन

हिन्दुस्तान, लखीसराय
Follow us on Google News
share

Lakhisarai News: - बीपीएससी के चयनित अभ्यर्थियों को भी किया गया सम्मानित पेंशनर संघ का चानन में अपना भवन

Lakhisarai News: पेंशनर संघ का चानन में हो अपना भवन

Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। बिहार राज्य पेंशनर समाज चानन शाखा की बैठक मध्य विद्यालय रेउटा में प्रखंड अध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में रविवार को हुई। जिसका संचालन उपाध्यक्ष श्यामदेव प्रसाद चौरसिया ने की।

सम्मान समारोह

बैठक में 70वीं बीपीएससी में सफल चानन के सभी होनहार छात्राओं को सम्मानित किया गया। सेवानिवृत शिक्षक श्यामदेव चौरसिया, गिरीश कुमार मोदी, बांके बिहारी शर्मा, नरेश प्रसाद सिंह बालेश्वर मोदी आदि ने कहा कि चानन में पेंशनर समाज के लोगों को अपना भवन हो इसके लिए सभी का साकारात्मक सहयोग जरूरी है।

संगठन की मजबूती

पेंशनर समाज की संख्या कम है, ऐसे में सदस्यों को जोड़ने में हार्ड वर्क करना पड़ेगा। संगठन को धारदार बनाने की जरूरत है, तभी संगठन को आर्थिक रूप से मजबूती मिल सकेगा। पेंशनर को भी आम लोगों की तरह आयुष्मान कार्ड की सुविधा मिलने वाली है। इसके लिए हमलोगों को सजग रहने की जरूरत है।

रेल किराया और ट्रेन ठहराव

वरिष्ठ नागरीकों को रेल किराए में पूर्व की तरह पुरूष को 40 फीसदी एवं महिलाओं को 50 फीसदी छूट मिलनी चाहिए। पेंशनर समाज के लोगों ने कहा कि कोरोना काल के पूर्व रूकने वाली तमाम ट्रेनों का ठहराव चानन के विभिन्न स्टेशनों और हॉल्टों पर पूर्व की तरह ही कराया जाए।

युवाओं के लिए प्रेरणा

पेंशनर समाज के लोगों ने बीपीएससी में चयनित छात्रों एवं उसके परिजनों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह हमलोग के लिए गौरव की बात है कि चानन जैसे पिछड़े इलाका से इस बार आधा दर्जन अधिकारी बनें हैं। युवाओं को इन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। बैठक में राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, सुरेश यादव, अर्जून पंडित, रामजी यादव, नूनूलाल यादव, सुरेश रजक, नरेश यादव, कपिलदेव महतो, सहदेव प्रसाद सिंह, नागेश्वर पासवान, चनद्रशेखर यादव, रविन्द्र कुमार साव, रामदास यादव, सागर प्रसाद यादव, कुशेष्वर यादव सहित दर्जनों प्रबुद्व सेवानिवृत शिक्षक मौजूद थे।

सामान्य प्रश्न

बैठक में किसकी अध्यक्षता में आयोजन किया गया?
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद वर्मा ने की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।