Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsBihar Elections 2025 Preparations Meeting Held in Lakhisarai for Fair Voting
सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को हिदायत, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को हिदायत, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

संक्षेप: लखीसराय में 2025 बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें 102 सेक्टर पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में मतदान केंद्रों की सुविधाओं और तकनीकी तैयारियों की...

Sat, 18 Oct 2025 01:05 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share Share
Follow Us on

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 की तैयारियों के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में समाहरणालय लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों-167 सूर्यगढ़ा एवं 168 लखीसराय-के कुल 102 सेक्टर पदाधिकारी एवं 102 सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन कार्यों की प्रगति, मतदान केंद्रों की सुविधाओं और तकनीकी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में पिपरिया, सूर्यगढ़ा, चानन, लखीसराय, बड़हिया, रामगढ़ चौक और हलसी प्रखंडों के सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक प्रारंभ होने से पूर्व जिला निर्वाचन प्रशासन द्वारा सभी 204 पदाधिकारियों की ऑनलाइन परीक्षा ली गई, जिसमें निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रश्नों के उत्तर ऑनलाइन दिए गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

समीक्षा के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मिश्र ने सभी मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए त्रुटियों को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों के उल्लंघन पर जवाबदेह पदाधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित चुनाव संपन्न कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि इस बार दोनों विधानसभाओं के सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी। इसके लिए प्रत्येक सेक्टर पदाधिकारी को तकनीशियन उपलब्ध कराया जाएगा जो मतदान केंद्रों पर जाकर उपकरणों की स्थापना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही, संभावित संवेदनशील क्षेत्रों, व्यक्तियों या समूहों को चिन्हित करने तथा उनकी जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को ECI ऐप डाउनलोड कर उसे सक्रिय करने का निर्देश दिया ताकि फील्ड भ्रमण के दौरान जीपीएस लोकेशन और मतदान केंद्रों की जानकारी रिकॉर्ड की जा सके। उन्होंने आदेश दिया कि अगले दो दिनों में सभी सेक्टर पदाधिकारी अपने क्षेत्र का भ्रमण कर नोटकैम से फोटो लेकर कंट्रोल रूम को भेजें।बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पंचायत राज पदाधिकारी सुश्री पम्मी रानी, वरीय पदाधिकारी मीडिया कोषांग सह जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मोहम्मद मुस्तकीम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।