Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsBihar Education Project Council Requests Report on Netaji Subhas Chandra Bose Hostel
लखीसराय: प्रतिवेदन नहीं उपलब्ध कराने पर डीईओ ने फटकारा

लखीसराय: प्रतिवेदन नहीं उपलब्ध कराने पर डीईओ ने फटकारा

संक्षेप:

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना ने 11 दिसंबर 2025 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास से संबंधित सूचना मांगी थी, लेकिन रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई। डीईओ लखीसराय ने 02 जनवरी 2026 तक आवश्यक प्रस्ताव और सूचनाएं जमा करने का निर्देश दिया है, अन्यथा विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Jan 01, 2026 05:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share Share
Follow Us on

कजरा, एक संवाददाता। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा 11 दिसंबर 2025 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास से संबंधित सूचना मांगी गई थी, लेकिन बीईओ द्वारा अब तक संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए डीईओ लखीसराय ने दोबारा प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि 02 जनवरी 2026 तक आवासीय छात्रावास से संबंधित सभी आवश्यक प्रस्ताव और सूचनाएं अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। अन्यथा निर्धारित तिथि तक सूचना नहीं देने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कांग्रेस नेता राजीव कुमार सिंह, कजरा भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कुमार सिंह एवं हेमंत कुमार हिमांशु ने संयुक्त रूप से बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों की शिक्षा को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत लखीसराय जिले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास की स्थापना के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी लखीसराय द्वारा सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2026-27 में जिले के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में आवासीय छात्रावास का संचालन प्रस्तावित है, ताकि स्कूल से बाहर रहने वाले अथवा कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में रह रहे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ा जा सके। निर्देश में उल्लेख किया गया है कि, जिले के कई बसावट क्षेत्र ऐसे हैं, जहां के बच्चे दूरी, सुरक्षा और भौगोलिक कठिनाइयों के कारण नियमित विद्यालय नहीं जा पाते हैं। ऐसे बच्चों के लिए आवासीय छात्रावास शिक्षा का प्रभावी माध्यम साबित होगा। वहीं उन लोगों ने बताया कि संबंधित विषय को लेकर कजरा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉक्टर रंजना से दूरभाष के माध्यम से बात की तो उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालय से संबंधित प्रस्ताव जिला शिक्षा पदाधिकारी लखीसराय को उपलब्ध करा दिया गया है। लेकिन किस जगह के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराया गया है, उसे बताने से इनकार कर दिया गया। कहा कि यह गोपनीय विषय है। उन तीनों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी मामले से अवगत कराया और कहा कि उच्च विद्यालय नरोत्तमपुर कजरा को श्रीकिशुन कोड़ासी में लगभग 35 एकड़ जमीन है, जहां आसानी से नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास का निर्माण कराया जा सकता है। वहीं इस संबंध में कजरा बीईओ डॉ. रंजना से उनके मोबाइल नंबर पर कई बार बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ बताया।