बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जारी किया नौवीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम

Mar 01, 2026 12:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share Share
Follow Us on

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 9वीं और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं की तिथियों की आधिकारिक घोषणा की है। 11वीं की परीक्षा 16 मार्च से 24 मार्च तक होगी, जबकि 9वीं की परीक्षा 18 मार्च से 23 मार्च तक आयोजित की जाएगी। छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जारी किया नौवीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम

कजरा, एक संवाददाता । बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने नौवीं और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पोखरामा के प्रधानाध्यापक रवि कुमार ने बताया कि जारी कार्यक्रम के अनुसार 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च तक चलेगी। वहीं, नौवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 18 मार्च से प्रारंभ होकर 23 मार्च तक आयोजित की जाएगी। 11वीं की परीक्षा: 16 से 24 मार्च तक: बोर्ड के अनुसार 11वीं की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक द्वितीय पाली: दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित समय के अतिरिक्त 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

-------- नौवीं की परीक्षा: 18 से 23 मार्च 2026 तक: प्रधानाध्यापक रवि कुमार ने आगे बताया कि नौवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 18 मार्च से शुरू होकर 23 मार्च तक चलेगी। परीक्षा से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम संबंधित स्कूलों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि बोर्ड द्वारा परीक्षा सामग्री 6 मार्च से 12 मार्च के बीच सभी जिलों में उपलब्ध करा दी जाएगी। गोपनीय एजेंसी के माध्यम से प्रश्न पत्र एवं अन्य परीक्षा सामग्री सुरक्षित तरीके से जिलों तक पहुंचाई जाएगी। इस संबंध में बोर्ड ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर परीक्षा सामग्री की गोपनीयता बनाए रखने एवं सुरक्षित वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। बोर्ड के इस फैसले से छात्रों और स्कूल प्रशासन को परीक्षा की तैयारी के लिए स्पष्ट समय-सारिणी मिल गई है। अब छात्र निर्धारित तिथि के अनुसार अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।