ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार लखीसरायबंदोबस्तकर्मी कलेक्ट्रेट में बना रहे हाजिरी

बंदोबस्तकर्मी कलेक्ट्रेट में बना रहे हाजिरी

विभिन्न कार्यालयों से कर्मियों के उपस्थिति बनाकर गायब होने की कार्यालय संस्कृति पर डीएम सख्त हो गए हैं। 26 मई को डीएम ने पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित बंदोबस्त कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था।...

बंदोबस्तकर्मी कलेक्ट्रेट में बना रहे हाजिरी
हिन्दुस्तान टीम,लखीसरायThu, 31 May 2018 12:07 AM
ऐप पर पढ़ें

विभिन्न कार्यालयों से कर्मियों के उपस्थिति बनाकर गायब होने की कार्यालय संस्कृति पर डीएम सख्त हो गए हैं। 26 मई को डीएम ने पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित बंदोबस्त कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने 71 में से 60 कर्मियों को अनुपस्थित पाया था।

अनुपस्थित कर्मियों का पंजी में उपस्थिति बनी हुई थी। जांच करने पर कुछ कर्मियों को आकस्मिक अवकाश में रहने की जानकारी मिली। इसके बाद डीएम ने उपस्थिति बनाकर फरार रहे 57 कर्मियों से शोकॉज किया है। डीएम ने निरीक्षण के दौरान बंदोबस्त कार्यालय की तीनों उपस्थिति पंजी को जब्त कर साथ लेते चले गए थे। इस दौरान उन्होंने मौजूद कर्मियों को जमकर फटकार लगाते हुए सभी को डीएम कार्यालय आकर आगमन एवं प्रस्थान के समय उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया।

बंदोबस्त कार्यालय के सभी कर्मी डीएम कार्यालय के कार्यालय अधीक्षक (ओएस) के यहां आगमन एवं प्रस्थान का उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं।

बंदोबस्त कार्यालय के कर्मियों ने डीएम से मिलकर उपस्थिति पंजी लौटाने की गुहार भी लगाई लेकिन कर्मियों की अनुपस्थिति पर सख्त हुए डीएम ने ऐसा करने से मना कर दिया। उन्होंने मिलने वाले कर्मियों को जमकर फटकार भी लगाई और कार्य आदत में सुधार लाने का सख्त चेतावनी भी दिया। डीएम के सख्त तेवर के कारण सुबह के दस बजे एवं शाम में पांच बजे दोनो समय बंदोबस्त कार्यालय के सभी कर्मियों को उपस्थिति दर्ज करने के लिए समाहरणालय आना पड़ रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें