नशा मुक्ति दिवस पर स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

Nov 27, 2025 12:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share Share
Follow Us on

- लोगों को नशा से होने वाले नुकसान की दी जानकारी, नशा नहीं करने की अपीलनया बाजार

नशा मुक्ति दिवस पर स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बुधवार को नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर उत्पाद विभाग की ओर से जागरूकता प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह प्रभात फेरी शहर के आरलाल कॉलेज नया बाजार से गांधी मैदान तक निकाली गई, जिसमें सैकड़ों स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में जागरूकता स्लोगन लिखी तख्तियां लिए बच्चों ने पूरे मार्ग में नशा विरोधी नारों से लोगों को जागरूक किया। शराब करता घर को बर्बाद, शराब पीना नहीं है जरूरी, अगर पियोगे शराब तो होगा लिवर खराब जैसे प्रभावशाली नारों के माध्यम से बच्चों ने समाज को नशे के खिलाफ संदेश दिया। प्रभात फेरी को डीएम मिथिलेश मिश्र, एडीएम नीरज कुमार और उत्पाद एसपी विभा कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बच्चों और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा एक जानलेवा बीमारी है, इससे बच्चे ही नहीं, पूरा परिवार प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को नशा मुक्ति के संदेश अपने घर और समाज तक पहुँचाना चाहिए, ताकि एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सके। उन्होंने संविधान दिवस और मिल्क डे को भी संदर्भित करते हुए बताया कि स्वस्थ शरीर, स्वच्छ मन और संवैधानिक मूल्यों का पालन ही राष्ट्र को आगे ले जाने का मार्ग है। बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए इन्हें नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे से न केवल स्वास्थ्य बिगड़ता है, बल्कि परिवार और समाज की संरचना भी कमजोर होती है। कार्यक्रम में उत्पाद विभाग के अधिकारी, शिक्षकों, विद्यालय प्राचार्यों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे। प्रभात फेरी के माध्यम से शहर में नशा मुक्ति का सशक्त संदेश दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;