Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsAwareness Campaign on Women s Health and Anemia in Lakhisarai
महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी व एनीमिया से बचाव की दी गई जानकारी

महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी व एनीमिया से बचाव की दी गई जानकारी

संक्षेप:

मंत्रणा कक्ष व आंगनबाड़ी केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजनहलसी प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 54 पर हलसी प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 54 पर

Sep 11, 2025 05:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share Share
Follow Us on

लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष एवं हलसी प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 54 पर बुधवार को महिला एवं बाल विकास निगम लखीसराय के तत्वावधान में संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के सहयोग से 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान अंतर्गत महिलाओं के स्वास्थ एवं एनीमिया जैसे गंभीर मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईसीडीएस डीपीओ सह मिशन शक्ति के नोडल बंदना पांडेय ने किया। उन्होंने बताया कि आजकल की महिलाएं हो या फिर पुरुष। दैनिक जीवन में इतना व्यस्त हो गए हैं कि उनको सेहत का ख्याल नहीं रहता।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि अपने स्वस्थ के प्रति जागरूक रहें और सही खानपान और सही दिनचर्या को जीवन में शामिल करें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आयरन का लेवल महिला में पुरुष की अपेक्षा कम रहता है। इसलिए महिला को आयरन युक्त आहार लेना ही चाहिए। जिससे शरीर में खून की मात्रा का लेवल बना रहता है। एनीमिया जैसे गंभीर बीमारी से बच सकते हैं। जैसे ही खून की मात्रा शरीर में घटती है तो बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। जैसे आलस या सुस्ती आना, चिड़चिड़ापन होना और शरीर का पीला रंग पड़ना प्रमुख लक्षण दिखते हैं। सही खानपान से भी आयरन के लेवल को सही कर सकते हैं। महिला को हरे पत्तेदार साग सब्जी को दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ ही धन है। शरीर में आयरन का लेवल रहने से किसी भी बीमारी हो होने की खतरा को कम करता है। मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी मुक्ता, बाल संरक्षण पदाधिकारी मनोज कुमार, हब जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार, एएनएम जिला समन्वयक कन्हैया कुमार, जिला परियोजना सहायक सौरव कुमार, लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी, नवीन कुमार एवं वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार सहित आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, महिला पर्यवेक्षिका, पेंशनधारी लाभुक मौजूद थे। बाल विवाह रोकथाम के लिए सामूहिक रूप से शपथ भी दिलाया गया।