Lakhisarai News: विश्व जनसंख्या दिवस पर परिवार नियोजन जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत

हिन्दुस्तान, लखीसराय
Follow us on Google News
share

Lakhisarai News: - 11 से 31 जुलाई तक चलने वाले अभियान का सीएस ने विधिवत उद्घाटन परिवार नियोजन कार्यक्रम में शामिल लाभुक को सम्मानित करते सीएस

Lakhisarai News: विश्व जनसंख्या दिवस पर परिवार नियोजन जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत

Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिले के लोगों को परिवार नियोजन के लिए जागरूकता के उद्देश्य सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले विशेष अभियान का उद्घाटन सीएस डॉ जेपी सिंह, डीआईओ डॉ एके भारती, डीएस डॉ कुमार अमित, डॉ निशांत निराला, डॉ सुरेश कुणाल एवं डीपीएम सुधांशु नारायण लाल ने संयुक्त रूप से फीता काट और दीप प्रज्वलित कर किया।

अभियान की थीम

डीसीएम आशुतोष कुमार ने बताया कि पखवाड़ा की थीम एक निष्पक्ष और आशापूर्ण दुनिया में युवाओं को उनके मनचाहे परिवार बनाने के लिए सशक्त बनाना रखा गया है। अभियान का उद्देश्य योग्य दंपति को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करना छोटा परिवार, सुखी परिवार और दो बच्चे ही अच्छे का संदेश घर-घर पहुंचाना है। 27 जून से 10 जुलाई तक आशा कार्यकर्ता के माध्यम से लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों के प्रति जागरूक किया गया था। अब 11 से 31 जुलाई तक सभी स्वास्थ्य संस्थान पर परिवार नियोजन संबंधी सेवा निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

स्वास्थ्य संस्थानों की सेवाएं

सभी प्रखंड में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सप्ताह में कम से कम दो दिन स्थायी परिवार नियोजन ऑपरेशन की सुविधा भी दिया जाएगा। सीएस ने बताया कि लोगों से लड़कियों की शादी 20 वर्ष की आयु के बाद करने, विवाह के कम से कम दो वर्ष बाद प्रथम संतान की योजना बनाने व दो बच्चों के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखने की अपील किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीमित परिवार से आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्या में कमी आती है।

स्वास्थ्य मेले का लाभ

स्वास्थ्य मेले के दौरान परिवार नियोजन सेवा का लाभ लेने वाली तीन महिला चानन प्रखंड के पूनम कुमारी, कवैया रोड निवासी नंदिनी कुमारी और फरहीन नाजमी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। मौके पर डीपीसी सुनील कुमार, प्रबंधक नंदकिशोर भारती, परिवार नियोजन परामर्शी सूर्यकांत एवं रोहित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

परिवार नियोजन अभियान कब शुरू होगा?
अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।