अशोकधाम महोत्सव 7-8 अप्रैल को, भव्य आयोजन की तैयारी पूरी
अशोकधाम महोत्सव 7-8 अप्रैल को, भव्य आयोजन की तैयारी पूरी

लखीसराय एक प्रतिनिधि । जिले के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर परिसर में 7 व 8 अप्रैल को अशोकधाम महोत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव के प्राकट्य के 50वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर आयोजित इस महोत्सव को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं के लिए भक्ति, पूजा-अर्चना के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।महोत्सव का उद्घाटन 7 अप्रैल को सुबह 11 बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कला एवं संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद करेंगे। इसके अलावा बिहार विधान परिषद सदस्य अजय कुमार सिंह एवं सूर्यगढ़ा विधायक रामानन्द मंडल की भी उपस्थिति रहेगी।मंदिर
ट्रस्ट के सचिव डॉ. कुमार अमित ने बताया कि महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर में सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन पर प्रशासन द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष महोत्सव को और भव्य बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें। स्थानीय प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट मिलकर आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।अशोकधाम महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


