
केन्द्रीय मंत्री की पहल पर मननपुर में राजेन्द्रनगर हावड़ा का ठहराव
- तिथि की घोषणा भी जल्द, लोगों की मांग पर लगी मुहर केन्द्रीय मंत्री की पहल पर में राजेन्द्रनगर हावड़ा काकेन्द्रीय मंत्री की पहल पर में राजेन्द्रनगर हावड़ा का
चानन, निज संवाददाता। कोरोना काल के पूर्व मननपुर स्टेशन पर रूकने वाली राजेन्द्रनगर हावड़ा सुरपफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की अनुमति रेलवे द्वारा मिल गई है। ठहराव किस तिथि से होना है, उसकी सूचना भी विभाग द्वारा जल्द जारी कर दी जायेगी। दानापुर एडीआरएम आधार राज द्वारा यह जानकारी दी गई है। स्थानीय लोगों एवं दैनिक यात्री संघ द्वारा लंबे समय से ट्रेन ठहराव की मांग की जा रही थी। केन्द्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के पांच सितंबर को चानन आने के पूर्व भी विभाग द्वारा ट्रेन ठहराव को लेकर आदेश जारी करना कई मायने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह संग्रामपुर मुखिया दीपक सिंह, जदयू तकनीकी सेल के जिलाध्यक्ष धनंजय पटेल, प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश यादव, कुंदर मुखिया प्रतिनिधि शशि भूषण राय, जदयू जिलाउपाध्यक्ष रामदेव मंडल आदि ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री की पहल पर ट्रेन ठहराव की अनुमति रेल मंत्रालय द्वारा दी गई है। मननपुर के अलावा बंशीपुर एवं भलूई में भी जल्द ही कोरोना काल के पूर्व रूकने वाली ट्रेनों का ठहराव यथावत किया जायेगा। केन्द्रीय मंत्री चानन के विकास को लेकर प्रयत्नशील रहते हैं। ट्रेन ठहराव की स्वीकृति मिलने से लोगों में खुशी देखी जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




