बाबा गणिनाथ का चतुर्थ वार्षिक पूजन संपन्न
लखीसराय में शनिवार को श्रीश्री 108 गणिनाय सिद्धि विनायक मंदिर में बाबा गणिनाथ का चतुर्थ वार्षिक पूजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे, जिन्होंने पूजा-अर्चना में भाग लिया। अंत में प्रसाद का वितरण किया गया। वक्ताओं ने आत्मज्ञान की आवश्यकता और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला।

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शनिवार को श्रीश्री 108 गणिनाय सिद्धि विनायक मंदिर के प्रांगण में बाबा गणिनाथ का चतुर्थ वार्षिक पूजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी राजू गुप्ता ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में भक्ति की धारा प्रवाहित होती रही। पूजन कार्यक्रम की शुरुआत अभ्युदय ध्वजारोपण के साथ की गई। इसके पश्चात विधि-विधान से बाबा गणिनाथ का पूजन संपन्न हुआ। आम श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर पूजा-अर्चना में भाग लिया। मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद एवं महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
इस अवसर पर छेदी गुप्ता, राजन गुप्ता और अमरनाथ गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भौतिक ज्ञान और संपदा जीवन को न तो पूर्ण आनंद दे सकते हैं और न ही सच्ची शांति। यदि जीवन को सुखमय, आनंदमय और शांतिमय बनाना है तो आत्मज्ञान की प्राप्ति आवश्यक है। धर्म-शास्त्रों में भी यही संदेश दिया गया है कि आनंद, सुख, शांति और सफलता के लिए ईश्वर की शरण ग्रहण करनी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि बाबा गणिनाथ शिव के ऐच्छिक पुत्र माने जाते हैं, इसलिए उनकी आराधना विशेष फलदायी है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



