Lakhisarai News: अखंड भारत संकल्प दिवस पर देश की एकता और अखंडता का लिया संकल्प

हिन्दुस्तान, लखीसराय
Follow us on Google News
share

Lakhisarai News: रविवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने खगौर पंचायत स्थित किऊल धर्मशाला में अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बात की गई कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना आवश्यक है। मुख्य अतिथि कविन्द्र कुमार ने देशभक्ति और परिवार व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

Lakhisarai News: अखंड भारत संकल्प दिवस पर देश की एकता और अखंडता का लिया संकल्प

Lakhisarai News: लखीसराई, एक प्रतिनिधि। रविवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से खगौर पंचायत स्थित किऊल धर्मशाला महारानी स्थान मंदिर परिसर में अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बजरंग दल प्रखंड सह संयोजक सोनू कुमार ने की, जबकि संचालन विहिप के जिला मंत्री बंटी कुमार ने किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह कविन्द्र कुमार ने कहा कि भारत के विभाजन के बाद कई देशों का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को कमजोर करने के प्रयास आज भी किए जा रहे हैं। ऐसे में देशभक्त नागरिकों को राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति सजग रहने की जरूरत है।

युवाओं की भूमिका

उन्होंने कुटुंब एवं परिवार व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा समाज में राष्ट्रभावना विकसित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के लिए कार्य करने का संकल्प दिलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

कार्यकर्ताओं का आह्वान

कार्यक्रम के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित में लगातार कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर रजकिशोर कुमार, अंकित कुमार, सिंटू कुमार, हिमांशु राज, पीयूष कुमार, आनंद कुमार, गोलू कुमार, अभिनव कुमार, श्रीराम कुमार, अमित कुमार, ईशु कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम का आयोजन किस स्थान पर किया गया?
यह कार्यक्रम खगौर पंचायत स्थित किऊल धर्मशाला महारानी स्थान मंदिर परिसर में आयोजित किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsलखीसरायLakhisarai News: अखंड भारत संकल्प दिवस पर देश की एकता और अखंडता का लिया संकल्प