ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार लखीसरायनई तकनीक से खेती करने की दी सलाह

नई तकनीक से खेती करने की दी सलाह

खरीफ महोत्सव 2019 के अंतर्गत शुक्रवार को बड़हिया प्रखंड कार्यालय परिसर में अवस्थित ई किसान भवन में खरीफ महोत्सव सह प्रखंडस्तरीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम समारोहपूर्वक मनाया गया। किसानों को नई और उन्नत...

नई तकनीक से खेती करने की दी सलाह
हिन्दुस्तान टीम,लखीसरायFri, 31 May 2019 11:33 PM
ऐप पर पढ़ें

खरीफ महोत्सव 2019 के अंतर्गत शुक्रवार को बड़हिया प्रखंड कार्यालय परिसर में अवस्थित ई किसान भवन में खरीफ महोत्सव सह प्रखंडस्तरीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम समारोहपूर्वक मनाया गया। किसानों को नई और उन्नत तकनीक से खेती करने की जानकारी दी।इस मौके पर किसानों को जैविक खेती कर कम लागत में अधिक उपज प्राप्त करने, श्रीविधि से धान की खेती करने की विधि बताई गई तथा उद्यान से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। उपस्थित किसानों को खेती में सहायक नये नये उपादानों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कृषि समन्वयक निरंजन के द्वारा किसानों को कृषि यांत्रिकीकरण एवं मिट्टी जांच के बारे में भी विस्तार से बताया गया। बड़हिया सीओ रामआगर ठाकुर की अध्यक्षता में प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्रवण कुमार, आत्मा अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री नरोतम कुमार, नगर भाजपा अध्यक्ष गोपाल कुमार तथा उद्यान प्रखंड पदाधिकारी छोटी कुमारी ने दीप प्रज्जवलित कर इस महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। अधिकारियों ने बताया कि पारंपरिक तरीके से खेती करने से कम आय होती है। अब कृषि के क्षेत्र में हर रोज अनुसंधान हो रहे हैं। नई-नई तकनीक आ रही है। किसानों को इसका फायदा उ ठाना चाहिए। इससे आर्थिक रूप से मजबूत होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें