ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार लखीसरायपति से प्रताड़ित महिला ने की आत्महत्या

पति से प्रताड़ित महिला ने की आत्महत्या

रामगढ़ चौक प्रखंड के तेतरहट पंचायत के मधु टोला मुसहरी में एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आत्महत्या का कारण पति द्वारा शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना...

पति से प्रताड़ित महिला ने की आत्महत्या
हिन्दुस्तान टीम,लखीसरायMon, 17 Feb 2020 11:49 PM
ऐप पर पढ़ें

रामगढ़ चौक प्रखंड के तेतरहट पंचायत के मधु टोला मुसहरी में एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आत्महत्या का कारण पति द्वारा शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना बताया।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतका के चाचा विष्णुदेव मांझी ने थाने में भतीजी की हत्या का आरोप लगाते हुए दामाद कांग्रेस मांझी को जिम्मेदार ठहराते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतका के चाचा विष्णुदेव मांझी का आरोप है कि उसकी भतीजी की शादी 7 महीने पूर्व नावाडीह निवासी परमेश्वर मांझी के पुत्र कांग्रेस मांझी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति लड़की को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। जिससे लड़की काफी परेशान थी। दो दिन पूर्व ही लड़का कांग्रेस मांझी एवं उसका भाई कल्लू मांझी, पिता परमेश्वर मांझी, मां शांति देवी ने मिलकर मारपीट कर रात में घर से भगा दिया।

इसके बाद वह किसी तरह मायके आई। बता दें कि मृतका की मां रजिया देवी दिल्ली में रहकर मजदूरी करती हैं। पिता की दो साल पूर्व बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। एक छोटा भाई घर पर अपने चाचा के साथ रहता था। मृतका की बुआ फूलवा देवी ने बताया कि हम और हमारी भतीजी दो ही लोग घर पर थे। हम किसी काम से बाजार जा रहे थे, तो रास्ते में दमाद कांग्रेस मांझी को आते हुए देखा। जब बाजार से वापस घर लौटे तो घर का दरवाजा बाहर से बंद था। इसके बाद दरवाजा खोल कर अंदर जाने के बाद देखा कि मेरी भतीजी प्लास्टिक की रस्सी के सहारे पंखे से लटक रही थी। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का आरोप लगाया जा रहा है। आरोपी पति की धर-पकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें