रास्ता विवाद में चली गोली, एक घायल
पिपरिया थाना क्षेत्र के करारी पिपरिया गांव में बुधवार की दोपहर बाद रास्ता विवाद को लेकर गोली चली। इस घटना में करारी पिपरिया गांव के नारायण भगत के पुत्र टुना भगत गंभीर रूप से जख्मी हो...
हिन्दुस्तान टीम,लखीसरायThu, 24 May 2018 12:21 AM
ऐप पर पढ़ें
पिपरिया थाना क्षेत्र के करारी पिपरिया गांव में बुधवार की दोपहर बाद रास्ता विवाद को लेकर गोली चली। इस घटना में करारी पिपरिया गांव के नारायण भगत के पुत्र टुना भगत गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
घायल टुना को एक गोली सीने में लगी है। घायल का प्राथमिक इलाज सदर अस्पताल में कराये जाने के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। पिपरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस घायल का फर्द बयान दर्ज कर जांच में जुटी है।