ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार लखीसराय42 किसानों ने 15 लाख के कृषि यंत्र खरीदे

42 किसानों ने 15 लाख के कृषि यंत्र खरीदे

कृषि मेला के पहले दिन जिले के विभिन्न प्रखंड के कुल 42 किसानों ने कृषि यंत्र की खरीददारी की। कृषि मेला इंचार्ज राजीव राय ने बताया कि किसानों ने 15 लाख 28 हजार रुपए की लागत से उन्नत कृषि यंत्र की...

42 किसानों ने 15 लाख के कृषि यंत्र खरीदे
हिन्दुस्तान टीम,लखीसरायWed, 19 Feb 2020 12:16 AM
ऐप पर पढ़ें

कृषि मेला के पहले दिन जिले के विभिन्न प्रखंड के कुल 42 किसानों ने कृषि यंत्र की खरीददारी की। कृषि मेला इंचार्ज राजीव राय ने बताया कि किसानों ने 15 लाख 28 हजार रुपए की लागत से उन्नत कृषि यंत्र की खरीददारी की। इस पर कृषि विभाग के द्वारा 7 लाख 9 हजार रूपए अनुदान राशि दी जाएगी।

सदर प्रखंड के प्रागंण में मंगलवार से दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण सह उपादान मेला का आयोजन किया गया। यह मेला 19 फरवरी तक जारी रहेगी। मेला कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएओ भरत प्रसाद सिंह ने किया।

डीएओ ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के लक्ष्य को समय के साथ पूरा किया जाएगा। किसानों के प्रति कृषि कर्मी समर्पित रहें। कृषि मेला में लूट-खसोट की परिपार्टी अब नहीं चलेगी। कर्मी भी आपने आदतों में सुधार लाएं। वास्तविक किसानों को हर हाल में लाभ पहुंचाएं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें