पुण्यतिथि पर याद किये गए गुरुजी, असहायों के बीच कंबल वितरण

Jan 15, 2026 12:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share Share
Follow Us on

बड़हिया निवासी भजगोविंद सिंह उर्फ गुरुजी की 35वीं पुण्यतिथि बुधवार को मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन गुरुजी फाउंडेशन द्वारा किया गया। विपिन सिंह ने अपने पिता की यादें साझा कीं, जबकि काजू कुमार ने 100 से अधिक छात्रों को शैक्षणिक सामग्री और 250 असहायों को कम्बल वितरित किए।

पुण्यतिथि पर याद किये गए गुरुजी, असहायों के बीच कंबल वितरण

बड़हिया, निज प्रतिनिधि। स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले बड़हिया निवासी भजगोविंद सिंह उर्फ गुरुजी की 35वीं पुण्यतिथि बुधवार को वार्ड संख्या छह स्थित राजारानी ठाकुरवाड़ी परिसर में आयोजित की गई। गुरुजी फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विपिन सिंह और संचालन सुजीत कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत बारी-बारी से गुरुजी के चित्र पर किये गए पुष्पांजलि से हुई। जिसके बाद उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा हुई। इस दौरान गुरु जी के छोटे पुत्र विपिन सिंह ने अपने पिता के यादों को साझा करते हुए उनके देश, गांव और समाज के प्रति सेवाभाव और निष्ठा को रखा।

जिस कारण ही गांव के लोग उन्हें गुरुजी के नाम से संबोधित करते थे। उन्हीं के आदर्श पर चलते हुए उनके पुत्र और पौत्र द्वारा मेधावी और प्रतिभावान छात्रों को मदद पहुंचाया जा रहा है। जो साल दर साल वृहत रूप ले रहा है। बासुकीनाथ सिंह ने गुरुजी के कृतियों में शामिल हाहाबंग्ला और पुस्तकालय के प्रारंभिक स्थल से जुड़ी जानकारी रखी। उन्होंने कहा कि भजगोविंद बाबू परतंत्रता के जंजीरों में बंधी भारत माता की आजादी के लिए महात्मा गांधी के आह्वान पर भारत छोड़ो आंदोलन में कुद पड़े थे। जिन्होंने स्व रामरीझन सिंह, यमुना बाबू, सिद्ध जी, कपिलदेव बाबू आदि के साथ होकर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ कई बड़े आंदोलन के साथी बने। आंदोलन को तेज करते हुए उन्होंने अंग्रेजों की कमर तोड़ दी थी। इस क्रम में उनके अन्य साथी गिरफ्तार हुए, जबकि निर्भीक स्वभाव के रहे भजगोविंद सिंह हमेशा ही अंग्रेज को चकमा देने में सफल रहे। जदयू नेता सुजीत कुमार ने गुरुजी के जीवन को समाज के लिए अनुकरणीय बताया। वहीं बीते वर्षों की भांति गुरुजी के पौत्र काजू कुमार के द्वारा 100 से अधिक छात्र छात्राओं के बीच स्कूल बैग, कोंपी कलम व अन्य पाठ्यसामग्री समेत 250 असहायों के बीच कम्बल वितरण करते हुए उन्हें श्रद्धाभाव के साथ भोजन और द्रव्य के साथ विदा किया। जिन्होंने कहा कि वो बाबा का सानिध्य नहीं प्राप्त कर सके, बल्कि पिताजी एवं अन्य लोगों से उनके कृति और समाज के प्रति सेवाभाव की कहानियों को सुनकर गौरवांवित महसूस करते हैं। अपने पूर्वज बाबा भजगोविंद गुरुजी के सेवाभाव को सदैव जीवंत बनाये रखने की बातें कही। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों को आयोजक द्वारा अंगवस्त्र, कलम व डायरी से सम्मानित किया गया। मौके पर वृजदेव शर्मा, सुजीत कुमार, नगर उप सभापति गौरव कुमार, रामप्रवेश कुमार, काजू कुमार, सीताराम कुमार, प्रेमचंद सिंह, रामकुमार, शुभमंगल दास, अरविंद कुमार, मार्कण्डेय सिंह, राजेश कुमार, हीरा सिंह आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;