24-Hour Ramdhuni Yagya Celebrated on Ram Navami at Hanuman Temple रामधुनी के बाद किया गया भंडारा, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai News24-Hour Ramdhuni Yagya Celebrated on Ram Navami at Hanuman Temple

रामधुनी के बाद किया गया भंडारा

रामनवमी पर भलूई हॉल्ट स्थित हनुमान मंदिर में 24 घंटे का अखंड रामधुनी यज्ञ आयोजित किया गया। यज्ञ के बाद खिचड़ी का भंडारा पंडित जितेन्द्र कुमार झा के नेतृत्व में किया गया। यज्ञ समिति के सदस्यों ने सभी...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायTue, 8 April 2025 03:59 AM
share Share
Follow Us on
रामधुनी के बाद किया गया भंडारा

चानन, नि.सं.। रामनवमी के मौके पर भलूई हॉल्ट स्थित हनुमान मंदिर 24 घंटे का अखंड रामधुनी यज्ञ किया गया। रामधुनी यज्ञ संपन्न होने के बाद आयोजन समिति के अध्यक्ष पंडित जितेन्द्र कुमार झा के अगुवाई में खिचड़ी का भंडारा कराया गया। यज्ञ समिति के सदस्य प्रमोद कुमार, प्रमोद मंडल आदि ने बताया कि सभी के सहयोग से रामधुनी का सफल आयोजन किया गया। रामधुनी खत्म होने के बाद प्रसाद के तौर पर भंडारा का आयोजन किया गया। वहीं भंडार एल.के.भी नहर पर स्थापित हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद मुखिया दीपक सिंह के अगुवाई में भंडारा कराया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।